बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी बनते हैं फिल्मों के रीमेक, सुपरस्टार रजनीकांत ने भी बनाई है अमिताभ की 10 मूवी

अधिकतर फैंस को यह पता है कि साउथ की फिल्मों को बॉलीवुड में रीमेक किया जाता है, लेकिन आज हम आपको रजनीकांत की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो कि बॉलीवुड फिल्मों का रीमेक है और इसके अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन है।
amitabh bachchan Rajnikant

Films Remake in South Superstar Rajinikanth : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज भी सभी के दिलों पर राज करते हैं। दोनों ही अभिनेताओं ने एक-से-बढ़कर-एक सुपर-डुपर हिट फिल्में दी है। हालांकि, दोनों के जीवन में उतार-चढ़ाव आया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी इन दोनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री और हिंदी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

बॉलीवुड की कई फिल्में साउथ फिल्मों का रीमेक है, लेकिन शायद यह बहुत कम लोगों को पता है कि साउथ फिल्म मेकर्स भी बॉलीवुड की फिल्मों को रीमेक करते हैं।

साउथ में भी बनते हैं फिल्मों के रीमेक

जी हां! अधिकतर फैंस को यह पता है कि साउथ की फिल्मों को बॉलीवुड में रीमेक किया जाता है, लेकिन आज हम आपको रजनीकांत की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो कि बॉलीवुड फिल्मों का रीमेक है और इसके अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन है।

चेक करें लिस्ट

इस लिस्ट में पहला नाम शंकर सलीम साइमन है, जो कि अमर अकबर एंथोनी का रीमेक थी। अमिताभ बच्चन की फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई, तो वहीं रजनीकांत की फिल्म 1978 में रिलीज की गई थी। रीमेक की लिस्ट में अमिताभ बच्चन की फिल्म खून पसीना भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म टाइगर खून पसीना का रीमेक है। यह साल 1979 में रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन की फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान साल 1974 में रिलीज हुई थी, जिसका रिमेक रजनीकांत की फिल्म जीवन पोरातम को माना जाता है। यह साल 1986 में रिलीज हुई थी।

रीमेक फिल्मों की लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म नान वाझावैप्पेन भी शामिल है, जो की 1979 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म मजबूर का रीमेक थी, जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं। इस लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म बिल्ला, थी, पडिक्कथवन, मिस्टर भरत, मवीरान और वेलाइक्करन शामिल है, जो कि अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन, दीवार, खुद्दार, त्रिशूल, मर्द और नमक हलाल का रीमेक माना जाता है।

लोगों के दिलों पर राज

इन फिल्मों के रीमेक ने थलाइवा रजनीकांत को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया, जहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वह लगातार कई सारी हिट फिल्मों में नजर आए। आज भी वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews