रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर किया भाई के साथ बचपन का Photo, फैंस हुए इमोश्नल

रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर किया भाई के साथ बचपन का Photo, फैंस हुए इमोश्नल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड (Bollywood) दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद आज भी उनके फैंस उन्हें बहुत मिस करते हैं। सुशांत आज भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन आज भी उनके फैन उन्हें हर पल याद करते रहते हैं और इन्हीं फैंस के प्यार से सुशांत का नाम हमेशा सोशल मीडिया (Social media) पर ट्रेंडिंग बना रहता है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) और नीतू सोशल मीडिया पर अपने भाई से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं। वहीं आज रक्षाबंधन के मौके पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर अपने भाई की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए एक इमोश्नल पोस्ट किया।

ये भी देखें- World Sanskrit Day: PM Modi ने दी शुभकामनाएं, जाने संस्कृत के महत्व और कुछ अनोखे तथ्य

रक्षाबंधन के मौके पर श्वेता सिंह ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने भाई की याद में एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘लव यू भाई, हम हमेशा साथ रहेंगे Gudia Gulshan’। श्वेता के इस पोस्ट पर फैन्स भी भावुक हो रहे हैं और सुशांत को याद करते हुए इमोशनल कमेंट्स कर रहे हैं।


ये भी देखें- कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा, राजनीति से संन्यास का ऐलान, सियासी हलचल तेज

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जुलाई, 2020 को मुंबई स्थित अपने फैल्ट में मृत पाए गए थे। सुशांत की अचानक मौत से बॉलीवुड से लेकर दुनिया भर के फैन्स काफी हैरान हो गए थे। सुशांत की मौत के केस में सीबीआई जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews