
भारतीय सिनेमा में खान परिवार का नाम हमेशा सुर्खियों में रहा है। चाहे बात सिनेमा के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान की हो या फिर उनके बच्चों की… हर अपडेट फैंस के लिए किसी बड़ी खबर से कम नहीं होती। अब लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ लेकर आ गए हैं। खास बात यह है कि आर्यन ने अपने पिता की तरह एक्टिंग की राह नहीं चुनी, बल्कि डायरेक्शन से अपने करियर की शुरुआत की है।
जिसे लेकर आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इससे लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है। बता दें कि फैंस काफी लंबे समय से इस मूवी का इंतजार कर रहे थे।
देखें ट्रेलर
8 सितंबर को इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसके आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। बता दें कि 3 मिनट 18 सेकंड का यह ट्रेलर एक्शन, ड्रामा, रोमांस और इमोशंस से भरपूर है। जिसकी शुरुआत किरदार आसमान (लक्ष्य लालवानी) से होती है, जो एक आउटसाइडर है और बेबाकी से अपनी बात रखता है। पहली फिल्म हिट होते ही वह स्टार बन जाता है, लेकिन स्टारडम के पीछे छुपे संघर्ष और राजनीति को समझने में देर नहीं लगती।
View this post on Instagram
ट्विस्ट
ट्रेलर का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है, जब आसमान का सामना स्टार किड्स से होता है। बॉबी देओल की बेटी के किरदार से उसकी बहस होती है। इस दौरान वह कहता है कि साये से हटकर देखो, तब पता चलेगा कितनी धूप है बाहर। ट्रेलर में एक और बड़ा ट्विस्ट आता है, जब आसमान को एक फिल्म ऑफर होती है। फिल्म का रोमांटिक फिल्मों के किंग कहे जाने वाले करण जौहर डायरेक्ट किए हैं, लेकिन आसमान का कॉन्ट्रैक्ट सोडावाला प्रोडक्शंस के साथ होता है। जिस कारण वह करण जौहर की फिल्म छोड़ने के लिए मजबूर करते हैं। जब वह मना करता है तो करण जौहर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वह उसे 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं। इसके बाद घटनाओं की ऐसी कड़ी शुरू होती है, जिसमें लक्ष्य को झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है। अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के आरोप, करियर की बर्बादी और टूटते रिश्ते की झलक दिखाई गई है।
इस दिन होगी रिलीज
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ट्रेलर में एसएस राजामौली, आमिर खान, रैपर बादशाह और खुद शाहरुख खान की झलक देखने को मिलती है। वहीं, फिल्म में शाहरुख खान का छोटा सा कैमियो भी है, जिसने फिल्म में जान डाल दी है। जिसका निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बंबा, मोना सिंह, अन्या सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर और मनोज पाहवा जैसे कलाकार नजर आएंगे। शो एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर होगा। आर्यन खान के निर्देशन को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

