इन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की कहानी घुमा देगी आपका दिमाग, आखिरी तक नहीं छोड़ पाएंगे कुर्सी

suspense thriller movies

Suspense Thriller Movies: हिंदी सिनेमा में दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर टॉपिक पर फिल्में बनाई जाती है। बात चाहे एक्शन, रोमांटिक, कॉमेडी, हॉरर या फैमिली ड्रामा फिल्मों की हो दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए हर तरह का मसाला पेश किया जाता है। दर्शक भी अपनी पसंद के अनुसार फिल्में देखना पसंद करते हैं।

जब भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की बात निकलती है तो अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का नाम जरूर सामने आता है। साल 2015 में आई इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर जमकर धूम मचाई थी और उसकी कहानी और डायलॉग दर्शकों के दिल में उतर गए थे। इसके ठीक 8 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ, जिसने एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बना दिया। आज हम आपको इस फिल्म के अलावा ऐसी और सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के बारे में जानकारी देते हैं, जिनकी कहानी आपको हैरान कर देगी।

सेक्शन 375

यह एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें जमकर सस्पेंस दिखाया गया है। लड़की के साथ दुष्कर्म का एक मामला कोर्ट में पहुंचता है। यहां पर लड़की की सहमति और असहमति की बातें उठती है। आखिर में फिल्म सस्पेंस के सस्पेंस के साथ खत्म होती है।

तलाश

रानी मुखर्जी, करीना कपूर और आमिर खान की कहानी एक अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री पर बनी हुई है। मर्डर के साथ इसमें पुलिस वाले की खुद से अंदरूनी लड़ाई भी दिखाई गई है।

गुप्त

सस्पेंस से भरपूर गुप्त 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म है। जिसमें काजोल, बॉबी देओल और मनीषा कोइराला को मुख्य भूमिका में देखा गया था। थिएटर में भले इस फिल्म का कमाल नहीं चला हो लेकिन टेलीविजन पर इसे लोग चाव से देखना पसंद करते हैं।

कहानी

विद्या बालन ने इस फिल्म में शानदार भूमिका निभाई थी और यह उनकी हिट फिल्मों में से एक है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा खासा कलेक्शन किया था। ये अभी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

फॉरेंसिक

विक्रांत मैसी की इस फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी। राधिका आप्टे भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आई थी। नाम से ही पता चलता है यह क्राईम थ्रिलर है जो पूरी तरह से सस्पेंस से भरी हुई है।

बदला

फिल्म बदला का निर्देशन भी सुजय घोष ने ही किया था और अमिताभ बच्चन के साथ तापसी पन्नू को इसमें मुख्य किरदार में देखा गया था। रेड चिलीज के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे और इसके सस्पेंस ने लोगों को हैरान कर दिया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews