विवेक ओबेरॉय ने अक्षय के स्टेटमेंट का दिया जवाब, कहा- “मेरे को किसी चाहा-मामा ने नहीं दिलाई फिल्में”

विवेक ओबेरॉय ने धमाकेदार शुरुआत कर बॉलीवुड में पहचान बनाई। उतार-चढ़ाव के बावजूद बड़े प्रोजेक्ट्स और बिजनेस में सक्रिय हैं। हाल ही में भाई अक्षय ओबेरॉय के बयान पर विवाद उठा, जिस पर विवेक ने करारा जवाब दिया है।
vivek oberoi

विवेक ओबेरॉय का नाम आते ही बॉलीवुड की नई सदी की शुरुआती फिल्मों का दौर याद आता है। साल 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से धमाकेदार एंट्री करने वाले विवेक ने खुद को दर्शकों के बीच साबित किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद साथिया, मस्ती, शूटआउट एट लोखंडवाला और कृष 3 जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार कहा जाने लगा था। हालांकि, वक्त के साथ उनकी फिल्मों की संख्या घटी और करियर भी उतार-चढ़ाव से गुजरता रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज विवेक कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं, साथ ही अपने बिजनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

इसी बीच वह अपने भाई के बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस बयान ने इंटरव्यू में दिए गए इस बयान ने अनजाने में विवाद खड़ा कर दिया। ऐसा लगा जैसे अक्षय अपने भाई विवेक और पिता सुरेश ओबेरॉय से दूरी बनाकर चल रहे हों।

विवके ने दिया ये जवाब

हाल ही में विवेक ओबेरॉय के छोटे भाई अक्षय ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी की मदद से नहीं, बल्कि अपने दम पर आए हैं। जिसपर मीडिया ने विवेक से सवाल किया तो उन्होंने किसी तरह की नाराजगी नहीं दिखाई, बल्कि बहुत ही संजीदगी से पूरे मामले को स्पष्ट किया। विवेक ने कहा, “मैंने खुद अक्षय से पूछा कि आखिर ऐसा क्या कहा गया है। उन्होंने साफ किया कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। जहां तक मेरा सवाल है, मैं अपने भाई से बेहद प्यार करता हूं और मुझे उस पर गर्व है। उसने जो कुछ भी हासिल किया है, अपनी मेहनत और लगन से हासिल किया है।”

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

विवेक ने आगे कहा कि उनके परिवार में हमेशा आपसी मेल-जोल और प्यार रहा है। हम हर खास मौके पर एक-दूसरे के साथ होते हैं। जन्मदिन हो, दिवाली हो या फिर माता-पिता की शादी की सालगिरह… हम सब एक साथ जश्न मनाते हैं। अक्षय का रास्ता अलग है और मेरा रास्ता अलग था, लेकिन परिवार के रिश्ते हमेशा मजबूत हैं।

करियर

बता दें कि विवेक और अक्षय दोनों ने ही इंडस्ट्री में किसी गॉडफादर या खास रिश्तेदार के सहारे नहीं बल्कि अपनी काबिलियत पर जगह बनाई। विवेक ने साफ तौर पर कहा कि उनके पास कभी कोई ऐसा चाचा या मामा नहीं था जो उन्हें फिल्म में लॉन्च करता। उन्होंने अपने करियर की ऊंचाइयां और गिरावट दोनों देखी हैं। वहीं, अक्षय ओबेरॉय खुद एक बेहतरीन एक्टर हैं। इश्कजादे, पीजा, गुड़गांव और हाल ही में फाइटर जैसी फिल्मों के अलावा वह कई वेब सीरीज और ऑफबीट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक की नेटवर्थ लगभग 1200 करोड़ बताई जाती है, जिसमें रियल एस्टेट का बड़ा योगदान है। वह फिल्मों में सक्रिय होने के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी बड़ा नाम बन चुके हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews