61000 कर्मचारी-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, मानदेय-वेतन में होगी 4 फीसद की वृद्धि, आदेश जारी, जनवरी 2023 से मिलेगा लाभ

61000 कर्मचारी-शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, मानदेय-वेतन में होगी 4 फीसद की वृद्धि, आदेश जारी, जनवरी 2023 से मिलेगा लाभ

Employees Salary : कर्मचारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। 61000 कर्मचारी शिक्षकों को जल्द ही मानदेय में वृद्धि का लाभ मिलेगा। अगले साल 2023 के जनवरी माह से उनके मानदेय और वेतन में 4 फीसद की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं हर साल उनके मानदेय में वृद्धि देखी जाएगी।

आदेश जारी

पारा शिक्षकों को उनके संतोषप्रद सेवा और शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद मानदेय का लाभ दिया जाना है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य परियोजना निदेशक ने इसे लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को आदेश जारी किया है।

हर साल मानदेय में 4 फीसद की वृद्धि का प्रावधान

61000 कर्मचारियों को जनवरी महीने से बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। दरअसल सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2021 लागू होने के बाद पहली बार पारा शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। वही सेवा शर्त नियमावली के नियम के तहत हर साल मानदेय में 4 फीसद की वृद्धि का प्रावधान भी रखा गया है।

80% पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कार्य पूर्ण

अपनी जारी आदेश में राज्य परियोजना निदेशक द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को जनवरी से मानदेय में 4 फीसद की वृद्धि के लिए प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मानदेय वृद्धि का लाभ वैसे पारा शिक्षकों को मिलेगा जिन की सेवा संतोषप्रद होगी और इसकी पुष्टि प्रशासनिक और अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा सत्यापित कर किए जाएंगे। जानकारी के तहत प्रदेश में कार्यरत 80% पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं संतोषप्रद सेवा होने की पुष्टि करने के बाद उन्हें बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिल पाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews