लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 15 शिक्षक निलंबित, 1371 का वेतन रोका, 683 से मांगा स्पष्टीकरण

up new today

Teacher Suspend Notice : उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में लापरवाही करने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है वही 1371 शिक्षकों का वेतन रोका गया है।वही महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यालयों में पठन-पाठन और मध्यान्ह भोजन वितरण पर अप्रैल-मई में विद्यालयों के निरीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

नियमित स्कूलों का निरीक्षण

दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर जिलाधिकारी, CDO, BSA, BEO व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों की अलग-अलग टीम नियमित स्कूलों का निरीक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत दिसंबर से मार्च के बीच पूरे प्रदेश में लगभग 16000 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे, जिसके बाद विभाग ने वेतन रोकने व कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्यवाही करते हुए चेतावनी दी गई थी, बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ।

3000 से ज्यादा शिक्षक मिले अनुपस्थित

इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 13 से 31 मार्च तक दोबारा निरीक्षण कराने पर फिर शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। अब तक 34 जिलों से मिली रिपोर्ट में 3343 शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। बार बार लापरवाही सामने आने के बाद विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए 15 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, वही 1371 का वेतन रोकने व 683 से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा अन्य जिलों से भी अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नए सत्र 2023-24 में नियमित निरीक्षण के लिए भी कहा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews