हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा नया वेतनमान का लाभ, प्रबंधन ने दी मंजूरी, जानें कब से होगा लागू?

employees news

SCCL Employees New Pay Scale : तेलंगाना के सिंगरेनी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।कर्मचारियों को अब नए वेतनमान का लाभ मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगरैनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) प्रबंधन ने 11वें वेतन बोर्ड वेतन को तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला लिया है।इससे हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

40000 से ज्यादा कर्मचारियों को नए वेतनमान का लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फैसले के बाद कर्मचारियों को सोमवार से नया वेतनमान मिलेगा। नये वेतनमान के लागू होने से प्रबंधन पर प्रति वर्ष 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।इससे 40000 से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।निदेशक (वित्त और कार्मिक) एन बलराम ने कहा कि वेतन वृद्धि से लगभग 41,000 श्रमिकों, कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों को लाभ होगा। हालांकि वेतन में वृद्धि से कंपनी पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, प्रबंधन कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए निर्णय पर आगे बढ़ रहा है।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

इस फैसले के बाद से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने कंपनी के इस फैसले आभार जताया। चुंकी पहले वेज बोर्ड के फैसले के बाद वेतन देने में महीनों लग जाते थे और कोल इंडिया में इसके लागू होने के बाद ही इसे सिंगरेनी में लागू किया जाता था, लेकिन इस बार कंपनी ने इसे जल्दी लागू करने का फैसला किया था।

बीते दिनों सीएम ने बोनस का किया था ऐलान

बता दे कि बीते दिनों मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सिंगरेनी कर्मियों को बोनस बोनांजा देने का ऐलान किया था। उन्होंने कर्मचारियों और मजदूरों को लाभ के हिस्से के रूप में 700 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, चुंकी सिंगरेनी को पिछले वित्त वर्ष में 2184 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। दशहरे पर मजदूरों को यह बोनस मिलेगा और लाभ बोनस से श्रमिकों के आर्थिक लाभ की पूर्ति होगी।

गौरतलब है कि बीते दिनों केन्द्र सरकार ने कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ भत्ते-एरियर को मंजूरी दे दी थी इससे CIL और SCCL के लगभग 2.81 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा,  जो एक जुलाई 2021 से कंपनी के वेतनमान पर थे।।यह 1 जुलाई 2021 से 31 मार्च 2023 तक प्रभावी 21 महीने के एरियर के लिए 9,252.24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews