कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, न्यूनतम वेतन में बड़ा इजाफा, जल्द खाते में आएगी 22 हजार तक राशि

salary news

MCD Employees Salary Hike : दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।दिवाली बोनस के बाद राज्य की केजरीवाल सरकार ने  एमसीडी कर्मियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया है, इसका भुगतान अप्रैल से किया जाएगा। न्यूनतम वेतन बढ़ाने पर राज्य सरकार का प्रस्ताव एमसीडी के सदन की अगली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।बता दे कि आप सरकार ने एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते देने की घोषणा की थी।

1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

एमसीडी के अधिकारी ने बताया कि निगम कर्मचारियों के लिए संचित महंगाई भत्ता सदन से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जाएगा।  कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन बढ़ाने पर सरकार का प्रस्ताव नगर निगम की अगली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। सभी अनुसूचित रोजगार में लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि की जाएगी।1 अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।इसससे पहले दिवाली पर एमसीडी के सभी ग्रुप डी, सी और ग्रुप बी के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को 7 हजार रूपये और कच्चे कर्मचारियों को 1200 रुपये का बोनस देने का फैसला किया गया था।

जानिए किसको कितनी मिलेगी बढ़कर सैलरी

उन्होंने बताया कि एमसीडी के अकुशल श्रमिकों के लिए मासिक न्यूनतम वेतन 16,792 रुपये से बढ़कर 17,234 रुपये हो जाएगा। अर्द्ध-कुशल श्रमिकों के लिए वेतन 18,499 रुपये से बढ़कर 18,993 रुपये तथा कुशल श्रमिकों के लिए 20,375 रुपये से बढ़कर 20,903 रुपये हो जाएगा। गैर-मैट्रिक पास कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन बढ़कर 18,993 रुपये, मैट्रिक पास लेकिन स्नातक नहीं होने पर 20,902 रुपये तथा स्नातक और इससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 22,744 रुपये हो जाएगा। इन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता क्रमश: 494 रुपये, 546 रुपये और 598 रुपये प्रति माह होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews