
Roadways Employees Allowance : हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। रोडवेज के चालक, परिचालकों व वर्कशॉप में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को अब वर्दी भत्ता मिलेगा।इसके तहत प्रत्येक कर्मचारी को 1350 रुपये वर्दी भत्ते के रुप में दिए जाएंगे। इस लाभ 31 मार्च 2023 से पहले कर्मचारियों को मिल जाएगा।
इस संबंध में मुख्यालय ने महाप्रबंधक को पत्र जारी किया है। जारी किए पत्र के अनुसार चालक परिचालकों को सत्र 2020-21 के लिए प्रत्येक कर्मचारी को 1350 रुपये वर्दी भत्ता जारी किया गया है जो इस साल 31 मार्च से पहले कर्मचारियों को दे दिया जाएगा।यह राशि कर्मचारियों के आधार कार्ड के बेस पर सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।
बैंक खातों में जारी होगी राशि
मुख्यालय द्वारा सत्र 2018-19 से लेकर 2021-22 तक का बजट अगले वित्त वर्ष के अनुसार एक अप्रैल के बाद कर्मचारियों को दिया जाएगा। वर्दी भत्ता कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। गर्मी की वर्दी का भत्ता 31 मार्च से पहले कर्मचारियों को दिया जाना है। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
सर्दी-गर्मी में मिलता है वर्दी भत्ता
दरअसल, सर्दियों की वर्दी के लिए मुख्यालय द्वारा कर्मचारियों को तीन साल में एक बार भत्ता दिया जाता है। वहीं गर्मियों की वर्दी के लिए भी एक साल में एक बार वर्दी भत्ता जारी किया जाता है । इसके तहत मुख्यालय द्वारा चालक व परिचालकों, वर्कशॉप में कार्यरत स्टाफ सदस्य और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए वर्दी भत्ता दिया जाता है। लेकिन समय पर मुख्यालय द्वारा वर्दी भत्ता ना मिलने पर कर्मचारियों को सादे कपड़ों में ड्यूटी पर आना पड़ता है, ऐसे में कई बार जुर्माना भी लगाया जाता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

