मध्य प्रदेश को मिलेगी एक और सौगात, 988 करोड़ की लागत से बनेगा इंदौर-उज्जैन हाईवे सिक्स लेन, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, ऐसा रहेगा रूट

madhya pradesh news

Indore Ujjain Highway Six Lane 2024 : मध्य प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी है। सिंहस्थ-2028 से पहले प्रदेश में 988 करोड़ की लागत से इंदौर-उज्जैन हाईवे सिक्स लेन बनाया जाएगा, इसके लिए मोहन सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। गुरूवार को लोकनिर्माण विभाग द्वारा तैयार कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष मंत्रालय में प्रस्तुत किया गया। बैठक में बताया गया कि वित्तीय स्वीकृति के पश्चात कार्य योजना स्वीकृति के लिये कैबिनेट में रखी जायेगी।

कार्य योजना पेश, PWD मंत्री ने दिए ये निर्देेश

दरअसल, सिंहस्थ-2028 के आयोजन एवं इंदौर उज्जैन हाईवे पर बढ़ते हुए ट्रैफिक दबाब को देखते हुए इंदौर-उज्जैन हाईवे को सिक्स लेन मार्ग बनाने की लोकनिर्माण विभाग द्वारा तैयार कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण लोकनिर्माण मंत्री  राकेश सिंह के समक्ष मंत्रालय में प्रस्तुत किया गया। राकेश सिंह ने इस संबंध में समस्त तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिये और कार्य योजना की वित्तीय स्वीकृति के पश्चात कैबिनेट में रखने सभी तैयारी सुनिश्चित की जायें।

कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

बैठक में बताया गया कि वित्तीय स्वीकृति के पश्चात कार्य योजना स्वीकृति के लिये कैबिनेट में रखी जायेगी।खबर है कि इस प्रोजेक्ट में 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार और शेष राशि निर्माण एजेंसी द्वारा व्यय की जाएगी। निर्माण एजेंसी को लागत की राशि एक निश्चित अवधि में राज्य सरकार किस्तों के रूप में देनी होगी। टोल टैक्स की वसूली सड़क विकास निगम करेगा। सैद्धांतिक सहमति के बाद अब प्रस्ताव प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा और फिर बजट प्रविधान करके निविदा आमंत्रित की जाएगी।

ऐसा रहेगा रूट

  • प्रस्तावित कार्ययोजना अंतर्गत लोक निर्माण विभाग स्टेट हाईवे 59 इंदौर-उज्जैन को सिक्स लेन किया जायेगा।
  • यह इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज गेट से उज्जैन के हरिफाटक चौराहे तक लगभग 48 किमी लंबाई का रहेगा ।
  • इसमें सर्विस रोड, दो बड़े पुल सहित उज्जैन शहर में फ्लाइओवर भी बनाये जायेंगे। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस कार्य में 988 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews