MP के किसानों को बड़ा तोहफा, सीएम शिवराज ने खातों में ट्रांसफर किए 7,600 करोड़

cm shivraj singh mp farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( PM Crop Insurance Scheme ) के तहत प्रदेश के कृषकों को फसल क्षति दावा राशि वितरित कर दी है। उन्होंने खरीफ 2020 और रबी 2020-21 के 49 लाख दावों का किसानों को ₹7600 करोड़ राशि का भुगतान किया। इस भुगतान के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा! बढ़ सकती है ब्याज दरें-पेंशन राशि, मार्च में EPFO की बड़ी बैठक

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan)  ने खरीफ 2020 और रबी 2020-21 के 49 लाख दावों का भुगतान के साथ बैतूल में जिला स्तरीय कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डीडी एमपी, क्षेत्रीय चैनल, आकाशवाणी के साथ सीएम मध्यप्रदेश, जनसंपर्क और कृषि विभाग के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर किया गया।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस को 3 झटके: कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता BJP में शामिल, इस दिग्गज ने भी छोड़ी पार्टी

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा था कि अन्नदाताओं के हित और उनकी आर्थिक उन्नति ही हमारी प्राथमिकता है। 12 फरवरी को मैं बैतूल जिले से “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” अंतर्गत किसान भाइयों की फसल क्षति की भरपाई के लिए देश की सबसे बड़ी सहायता राशि का वितरण करूंगा। खरीफ 2020 व रबी 2020-21 के 49 लाख दावों के भुगतान के रूप में 7,600 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा। यह राशि सीधे किसान भाइयों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews