कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में बढोत्तरी, भत्ते भी बढ़ेंगे, इन्हें मिलेगा लाभ, जानिए नया सैलरी स्ट्रक्चर

2000 Rupee Note Exchange,

Air India Salary Hike : भारत की सबसे बड़ी एविएशन कंपनी एयर इंडिया के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में बदलाव करने का फैसला किया है। कंपनी ने 1 अप्रैल से अपने केबिन क्रू और पायलटों के लिए सैलरी स्ट्रक्चर को फिर से डिजाइन करने का ऐलान किया है। एयर इंडिया में 4700 फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट केबिन क्रू मेंबर्स हैं। वहीं 100 परमानेंट क्रू मेंबर्स हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया ने अपने पायलट्स और क्रेबिन-क्रू मेबर्स के वेतन में बढ़ाने का फैसला किया है। एयर इंडिया ने फैसला किया है कि वह 5 साल के ट्रांसफॉर्मेशन प्लान के तहत अपने 2700 पायलट्स के वेतन में वृद्धि करेगी जिसमें एयर एशिया इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट्स भी शामिल हैं।इसके अलावा 5600 केबिन क्रू के वेतन में भी वृद्धि की जाएगी।इसके अलावा कंपनी अपने केबिन क्रू के स्ट्रक्चर में भी बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। परमानेंट और कॉन्ट्रैकचुअ केबिन क्रू को चार सेगमेंट में बांटा जाएगा, जिसमें ट्रेनी केबिन क्रू, केबिन क्रू, केबिन सीनियर और केबिन एग्जीक्यूटिव शामिल है।

प्रमोशन-भत्ते का भी लाभ

  1. कंपनी ने पायलट्स के फ्लाइंग आवर्स के रेट में भी वृद्धि करने का फैसला किया है। ट्रेनिंग में जाने वाले पायलट्स के एडिशनल भत्ते में भी बढ़ोतरी और प्रति घंटे फ्लाइंग अलाउंस को भी बढ़ाया जाएगा।
  2. ट्रेनी स्टॉफ के स्टाइपेंड को दुगुना और ज्यादा लंबे समय से काम में जुड़े स्टाफ को एडिशनल रिवॉर्ड देने का भी निर्णय लिया गया है।  कंपनी ने फिक्स टर्म कॉन्ट्रैक्ट के 800 पायलटों की 58 साल की उम्र तक बढ़ाया गया है।
  3. वेतन वृद्धि के अलावा दो पद भी जोड़े जाएंगे, जो एयर इंडिया जूनियर फर्स्ट ऑफिसर और सीनियर कमांडर होंगे।
  4. जिन पायलट कमांडरों ने 4 साल से ज्यादा समय के लिए उड़ा भरा है उनको मैनेजमेंट कैडर में प्रमोट किया जाएगा। उन्हें एग्जीक्यूटिव ड्यूटी के लिए अलग से अलावेंस भी दी जाएगी। ए
  5. इस फैसले के बाद एक पायलट के लिए न्यूनतम वेतन 50,000 रुपये और अधिकतम 8.5 लाख रुपये प्रति माह हो सकता है।यह सैलरी पायलट द्वारा भरे गए उड़ान के घंटों की संख्या से तय की जाएगी। वहीं एक केबिन क्रू के लिए न्यूनतम वेतन 25,000 से 78,000 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है।

जानिए किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी

  1. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट के अलग-अलग कैटेगरी में जो ट्रेनिंग के दौरान जूनियर प्रथम अधिकारी होगा, उसको प्रति माह 50,000 रुपये मिलेंगे। 1 वर्ष तक के लाइन रिलीज के बाद जूनियर प्रथम अधिकारियों को प्रति माह 2.35 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  2. एक जूनियर पायलट को 0 घंटे से 90+ घंटे के बीच उड़ान के घंटे के लिए 1,500 या 1,950 रुपये, अधिकारी को 2,900 रुपये से 3,770 रुपये , कैप्टन (SFO) को 4,300 से 5,590 रुपये कमांडर को 6,500 से 8,450 रुपये और सीनियर कमांडर को 7,100 से 9,230 रुपये तक मिलेंगे।
  3. कमांडरों और सीनियर कमांडरों को प्रति माह 75,000 रुपये और अन्य श्रेणियों के पायलटों को प्रति माह 25,000 रुपये मिलते हैं।
  4. केबिन क्रू में आने पर ट्रेनिंग करने वाले को क्रमशः 25,000 रुपये प्रति माह (फ्रेशर क्रू के लिए वजीफा) और 30,000 रुपये प्रति माह (अनुभवी चालक दल के लिए वजीफा) मिलेगा। केबिन क्रू को 53,000 रुपये प्रति माह, सीनियर केबिन को 64,000 रुपये प्रति माह और कार्यकारी केबिन को 78,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  5. शून्य से 90+ घंटे के बीच के उड़ान घंटों के लिए केबिन क्रू को 375 रुपये से 750 रुपये तक उड़ान भत्ता मिलेगा। सीनियर केबिन को 475 से 950 रुपये और एग्जीक्यूटिव के कर्मचारियों को 525 से 1,050 रुपये तक भत्ता मिलेगा।
  6. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू प्रवास के अलावा, केबिन क्रू को एयरपोर्ट स्टैंडबाय और चेक क्रू भत्ते भी मिलेंगे.इन आंकड़ों में बदलाव भी हो सकता है, यह सिर्फ एक अनुमान के तौर पर दर्शाए गए है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews