PM Kisan : करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट, फरवरी में इस दिन जारी होगी 13वीं किस्त! खाते में आएंगे 2000, ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम

farmers news

PM Kisan Samman Nidhi Scheme 2023 : देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। 24 फरवरी को पीएम किसान योजना के 4 साल पूरे होने वाले है और इसी दिन भाजपा का किसान मोर्चा लोकसभा चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू करेगा और देशभर में किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा 13वीं किस्त के 2000 रुपए 24 फरवरी के दिन ही जारी किए जा सकते है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

24 फरवरी को जारी हो सकती है किस्त

कार्यक्रम की शुरूआत पीएम क‍िसान न‍िध‍ि के 4 साल पूरे होने पर की जाएगी। वही भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता देशभर में किसान सम्मेलनों और अन्य कार्यक्रमों के जर‍िये पीएम किसान के लाभार्थी क‍िसानों से बातचीत करेंगे। क‍िसान मोर्चे के सदस्‍य इस दौरान क‍िसानों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी देंगे। संभावना है कि 24 फरवरी को ही प्रधानमंत्री की तरफ से पीएम क‍िसान न‍िध‍ि जारी की जा सकती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री पीएम क‍िसान के लाभार्थी क‍िसानों से संवाद भी करेंगे और क‍िसानों का फीडबैक भी ल‍िया जाएगा।

योजना के नियम

योजना के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। संभावना जताई जा रही है कि 25 फरवरी से पहले 13वीं किस्त के 2000-2000 किसानों के खाते में भेजे जा सकते है।हालांकि डेट को लेकर सरकार द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।वही जिन किसानों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है, केवल उन्हीं किसानों के खाते में 2000 रुपए जारी किए जाएंगे, अन्य को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

बिना ईकेवाईसी नहीं मिलेगा पैसा

योजना के तहत जनवरी 2023 तक 67 प्रत‍िशत ई-केवाईसी और 88 प्रत‍िशत बैंक खातों को आधार से लिंक कराया गया है। माना जा रहा है कि होली (Holi 2023) से पहले किसानों के खाते में किस्त के 2000 रुपये भेज द‍िए जाएंगे, इसके ल‍िए पात्र लाभार्थ‍ियों का बैंक खाते का ई-केवाईसी और आधार कार्ड को लिंक वेरिफिकेशन होना जरूरी है, अन्यथा किस्त से वंचित रह सकते है।अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए किसान अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करते रहे ।ज‍िन लाभार्थ‍ियों ने अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्र‍िया को पूरा नहीं कराया है, उनके अकाउंट में क‍िस्‍त के पैसे नहीं भेजे जाएंगे।

किसानों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप तीन काम जरूर करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना शामिल है।
  • योजना को लेकर कोई समस्या आने पर 13वीं किस्त को लेकर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in या हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free)और 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें स्टेटस

  • सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प चुनें।
  • अब अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘डेटा प्राप्त करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • प्रोसेस पूरी करते ही आपके सामने किस्त का स्टेटस पता चल जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews