बीजेपी का संकल्प पत्र जारी होने से पहले सीएम शिवराज ने कही ये बड़ी बात, बोले ‘जो कहा सो किया’

BJP's manifesto will be released today

BJP will release manifesto today : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी आज अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। चुनावी मेनिफेस्टो या शपथ पत्र को बीजेपी ने संकल्प पत्र कहा है, ठीक उसी तरह जैसे कांग्रेस ने उसे वचन पत्र नाम दिया है। आज दोपहर करीब 12.30 बजे बीजेपी का ‘संकल्प-पत्र’ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में जारी होगा।

संकल्प पत्र को लेकर सीएम शिवराज ने कही ये बात

संकल्प पत्र जारी होने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी हो रहा है। हमने जो कहा..सो किया। एक समृद्ध, विकसित और जनता के कल्याण का रोड मैप होता है संकल्प पत्र। अभी इस सरकार में इस कार्यकाल में हमने संकल्प पत्र के अतिरिक्त भी ‘लाड़ली बहना’ और ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’ जैसी योजनाएं बनाई हैं। आज जो संकल्प पत्र आएगा, वह मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर बहुत आगे ले जाने वाला है। इन्फ्रास्ट्रक्चर हो, शिक्षा स्वास्थ्य हो, निवेश रोजगार हो, टूरिज्म या ग्रामीण शहरी विकास हो या समाज के हर वर्ग का कल्याण हो। किसान, गरीब, माताएं बहनें, बेटा बेटी हो, कमजोर वर्ग हो..सबके कल्याण को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी का जो विजन है उसे आज हम प्रस्तुत करेंगे और फिर उसे पूरा करने के लिए जुट जाएंगे। पहले जो वादे किए वो पूरे किए और अब जो हम कह रहे हैं वो पूरे करेंगे क्योंकि हम ही हैं  ‘जो कहते हैं, वो करते हैं।’

आज जारी होगा बीजेपी का संकल्प पत्र

बता दें कि आज भोपाल के मिंटो हॉल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संकल्प-पत्र समिति के संयोजक जयंत मलैया की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। जिस तरह सीएम शिवराज ने कहा, उससे जाहिर होता है कि इस बार वो अपने मेनिफेस्टो में युवाओं, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों, बुजुर्गों सहित शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार, खाद बीज, निवेश जैसे मुद्दों को प्राथमिकता से शामिल कर सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews