कमलनाथ के BJP में जाने की अटकलों पर विराम, नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस, MP Breaking News के साथ बात करते हुए दिया ये बयान

Kamal Nath

Kamal Nath will not leave Congress and join BJP : कमलनाथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। ये बात उन्होने  एमपी ब्रेकिंग न्यूज के साथ बात करते हुए कही। कमलनाथ ने कहा कि ‘क्षेत्र के लोगों का प्रेम, विश्वास और दबाव मुझे मजबूती देता है।’ इस तरह पिछले कई दिनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है।

कमलनाथ नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस, नहीं जाएंगे बीजेपी में

पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के सियासी गलियारों में यही चर्चाएं थी कि कमलनाथ कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाले हैं। उनके साथ नकुलनाथ के भी बीजेपी में जाने की अटकलें ज़ोरों पर थी। कमलनाथ के दिल्ली जाने से इन चर्चाओं को और बल मिला और जब पत्रकारों ने उनसे ये सवाल किया तो उन्होने सीधे-सीधे मना करने की बजाय कहा कि ‘अगर ऐसी कोई बात हुई तो सबसे पहले मैं आपको सूचित करूंगा’। वहीं उनके काफी करीबी माने जाने वाले सज्जन वर्मा के हवाले से भी ऐसी खबरें आई कि वो भी दिल्ली में हैं और कमलनाथ के साथ वो भी बीजेपी में जाने वाले हैं।

एमबी ब्रेकिंग न्यूज को दिया ये बड़ा बयान

लेकिन अब इन सारी अटकलों का पटाक्षेप करते हुए कमलनाथ ने एमबी ब्रेकिंग न्यूज के साथ बात करते हुए कहा कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं और कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। उन्होने कहा कि ‘क्षेत्र के लोगों का प्रेम, विश्वास और दबाव मुझे मजबूती देता है।’ इस तरह खुद कमलनाथ ने साफ कर दिया है कि ये सारी चर्चाएं महज़ अफवाहें हैं और उन्होने कभी नहीं कहा कि वो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं। उनके बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ भी बीजेपी नहीं जॉइन नहीं करेंगे। वहीं इस मुद्दे पर सज्जन वर्मा का बयान भी सामने आ चुका है जिसमें वो कह रहे हैं कि ‘कमलनाथ जी का न ही ऐसा कोई विचार है न ही उनकी किसी से चर्चा हुई है। ये सब मीडिया का बनाया हुआ प्रश्न है और ये बात कभी भी उनके द्वारा नहीं कही गई है।’

तमाम सियासी अटकलों पर लगा विराम

बता दें कि इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार कह रहे थे कि इंदिरा जी के तीसरे बेटे कहलाने वाले कमलनाथ कभी भी कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ सकते हैं। लेकिन उस समय जिस तरह के राजनीतिक संकेत मिल रहे थे और कमलनाथ भी साफ तौर पर इस बात से इनकार नहीं कर रह थे..उस कारण इन चर्चाओ को हवा मिल रही थी। लेकिन अब MP Breaking News के बात बात करते हुए कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि वो कांग्रेस में ही रहेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews