कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा ‘पुरानी पेंशन योजना’ का लाभ, अगस्त तक पूरी करें प्रक्रिया, अक्टूबर से बहाल होगा OPS

pension scheme

Employees Old pension Scheme, OPS 2023 : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। हालांकि इसके लिए उन्हें अगस्त प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया गया है।

मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ

केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए 31 अगस्त तक आवेदन की आखिरी तिथि रखी गई है। अगर पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेना है तो इसके लिए 31 अगस्त तक प्रक्रिया को पूरा करना होगा। यह उन अधिकारियों कर्मचारियों पर लागू होगा, जिनके द्वारा 22 दिसंबर 2003 के पहले विज्ञापित नौकरियों के लिए आवेदन किया गया था।

यूपी में प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के अपर सचिव संजीव नारायण की तरफ से आदेश जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश के कार्मिक विभाग ने इस पर काम करना शुरू कर दिया गया है। देश के सरकारी कर्मचारियों के लिए जनवरी 2004 से पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया था। वही न्यू पेंशन सिस्टम को शुरू किया गया था।

एनपीएस के तहत कर्मचारियों को वेतन से 10% की कटौती होती है। वही पुरानी पेंशन में जीपीएफ की भी सुविधा मौजूद है। नई पेंशन में इसे नहीं रखा जाएगा। कई राज्य में पुरानी पेंशन योजना को बाहर किया जा चुका है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा कर्मचारियों को एक और मौका दिया गया है। वह पुरानी पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएंगे।

31 अगस्त को ऑप्शन को करें सिलेक्ट

हालांकि कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 31 अगस्त को ऑप्शन को सिलेक्ट में करने वाले कर्मचारी एनपीएस के तहत ही पेंशन का लाभ लेंगे और उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अगर कोई कर्मचारी पुरानी पेंशन का ऑप्शन चुनता है तो 31 अक्टूबर 2023 तक उसे एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन को बहाल करना होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews