
Government Employees salary : सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने वेतन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, इसके तहत अब जिन सरकारी कर्मचरियों के दो या तीन बच्चे होंगे उन्हें अग्रिम एवं अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। यह 1 जनवरी 2023 से लागू होगी, इस संबंध में कार्मिक विभाग के सचिव रिनजिंग चेवांग भूटिया ने एक अधिसूचना जारी कर दी है।
इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
दरअसल, सिक्किम में जातीय समुदायों की आबादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह फैसला किया है। राज्य सरकार ने इस साल एक जनवरी से प्रभावी योजना के तहत दो या तीन बच्चों वाले अपने कर्मचारियों को अग्रिम एवं अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने का फैसला किया है। कार्मिक विभाग के सचिव रिनजिंग चेवांग भूटिया द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सिक्किम का प्रमाण पत्र या पहचान प्रमाण पत्र रखने वाले सरकारी कर्मचारियों के अगर दो बच्चे होते हैं, तो उनके वेतन में वृद्धि होगी।वही जिनके तीन बच्चे होंगे उनके वेतन में अतिरिक्त वृद्धि की जाएगी।
ये होंगे पात्र, ये रहेंगे नियम
आदेश में बताया गया है कि यह योजना 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी और केवल वे कर्मचारी जिनके दूसरे और तीसरे बच्चे का जन्म इस साल 1 जनवरी या उसके बाद हुआ है, इस योजना के लिए पात्र होंगे। उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि गोद लेने के मामले में इस योजना का लाभ लागू नहीं होगा।बता दे कि लगभग सात लाख लोगों की आबादी वाला सिक्किम भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

