हजारों पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, पेंशन राशि में होगी वृद्धि, प्रस्ताव तैयार, मंत्री की बड़ी घोषणा, खाते में बढ़ेगी राशि

pensioners pension

Pensioners Pension : पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उनकी पेंशन की राशि को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। बुधवार को मंत्री द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। अब उन्हें अतिरिक्त पेंशन का भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शादी अनुदान की राशि को भी बढ़ाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

पेंशन की राशि में वृद्धि 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की गई है। इसके तहत दिव्यांग जनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनुदान की राशि को 1000 से बढ़ाकर 1500 रूपए करने का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप द्वारा इसका ऐलान किया गया है।

दिव्यांग जनों के भरण पोषण योजना की मासिक अनुदान को मई 2017 में बढ़ाया गया था। इसे 300 से बढ़ाकर 500 रूपए किया गया था। एक बार फिर से राशि को बढ़ाकर 1000 रूपए कर दिया गया था। अब दिव्यांग जनों के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसे हजार रुपए से बढ़ाकर 1500 रूपए किया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

शादी अनुदान की राशि को भी बढ़ाकर 51000 रूपए करने का प्रस्ताव तैयार

शादी अनुदान की राशि को भी बढ़ाकर 51000 रूपए करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। समाज कल्याण की योजना के तहत सामूहिक शादी पर 51000 रूपए दिए जाते हैं। दिव्यांग विभाग की योजना के तहत वर और कन्या दोनों दिव्यांग है तो 35000 रूपए दिए जाते हैं। ऐसे में अब मंत्री द्वारा शादी अनुदान की राशि भी 51 हजार रुपए किए जाने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews