गर्मी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए ये दिशा-निर्देश, हीटवेव से बचने के लिए भी दिए कई सुझाव

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि पूरे दिन नियमित रूप से पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें। गर्मी से बचने के लिए सांस लेने योग्य, हल्के रंग के सूती कपड़ों का चुनाव करें। खाने की चीजों पर भी विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।
Weather Update

Health Ministry Guidelines For Heat : भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जहां एक तरफ स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है, वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है, ताकी किसी भी व्यक्ति को कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं ना हो और लू की चपेट में भी ना आएं।इसके साथ ही गर्मी से बचाव के कई सुझाव भी दिए है।

पढ़िए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन

  1. पूरे दिन नियमित रूप से पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें। गर्मी से बचने के लिए सांस लेने योग्य, हल्के रंग के सूती कपड़े चुनें।
  2. तेज़ धूप और अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए खाने की चीजों पर भी विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।
  3. गर्मी के इस मौसम में उच्च प्रोटीन वाले आहार को कम खाएं, बासी खाना खाने से बचें और प्रचुर मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करें।
  4. गर्मी में बाहर निकलने पर हमेशा अपने पास पानी की बोतल रखें। ऐसा करने से आप डिहाइड्रेट होने से बच पाएंगे और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी।
  5. शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए नींबू पानी और नारियल पानी भी संयमित मात्रा में पीया जा सकता है।
  6. गर्मी से बचाव के लिए हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनना जरूरी होता है। हल्के रंग के कपड़े पहनने से कम गर्मी लगती है और पसीना भी सूखते हैं।
  7. गर्मी से बचाव के लिए धूप में निकलने के दौरान सिर को ढक कर रखें।सिर को ढकने के लिए कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें।
  8. 12 से 4 बजे के बीच की धूप में सीधे बाहर ना जाए।। इस समय धूप और लू का प्रकोप काफी ज्यादा होता है यदि घबराहट, चक्कर, सीने में दर्द  या सांस लेने में कोई दिक्कत आए तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
  9. गर्मी में होने वाली फूड पायजनिंग से बचने के लिए जंक फूड्स का सेवन न करें। बल्कि डाइट में ताजे फल, सलाद और घर पर बना खाना ही खाएं।
  10. गर्मी में बासा खाना और हैवी खाने से भी बचना चाहिए। गर्मी में पेट से जुड़े इंफेक्शन होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
  11. लू लगने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते है जैसे चक्कर, घबराहट, तेज सिरदर्द और सीने में दर्द हो, तो तुरंत किसी पास के डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इस तरह के लक्षण लू लगने के संकेत हो सकते हैं।गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई टिप्स को फॉलो करें। ऐसा करने से आप धूप और लू से बच जाएंगे।

हीटवेव/भीषण गर्मी से बचाव के लिए @MoHFW_INDIA ने जारी किए दिशानिर्देश👇

✅पूरे दिन नियमित रूप से पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें

✅गर्मी से बचने के लिए सांस लेने योग्य, हल्के रंग के सूती कपड़े चुनें pic.twitter.com/PVUQ8daEyz

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) May 1, 2024

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews