
IAS Officer Transfer : बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रविवार देर रात फिर आठ आईएएस अफसरों के तबादला किए गए है।इसमें से कई को नई जिम्मेदारी दी गई तो कुछ की जिम्मेदारी में वृद्धि की गई। इस संबंध ने सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। बता दे कि एक दिन पहले ही 10 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
जानिए किन-किन अफसरों के हुए तबादले
- 1996 बैच के आईएएस अधिकारी के. सेंथिल कुमार को बिहार के गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। अब तक वह स्वास्थ्य विभाग के सचिव थे।
- 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह पर्यटन विभाग के सचिव के अलावा कम्फेड पटना के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी में पहले से हैं।
- 2007 बैच के आईएएस अधिकारी प्रभाकर को बिहार राज्य योजना परिषद पटना के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभाकर इससे पहले नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अलावा बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के प्रभार में थे।
- 2011 बैच के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शीर्षक कपिल कारा एवं सुधार सेवाएं बिहार के महा निरीक्षक के अलावा गृह विभाग के अपर सचिव के अतिरिक्त प्रभार में हैं।
- 2011 बैच के आईएएस मिथिलेश मिश्र को मध्यान्ह भोजन का निदेशक बनाया गया है। वह वित्त विभाग के अपर सचिव के अलावा बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और बिहार विकास मिशन मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के मुख्य महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार में भी थे।
- 2013 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद शर्मा को नगर विकास एवं आवास विभाग का अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है वह पंचायती राज निदेशक के रूप में पदस्थापित हैं।
- 2014 बैच के आईएएस आदित्य प्रकाश को नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें ही बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। आदित्य प्रकाश अब तक अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग थे।
- 2017 बैच के आईएएस विवेक रंजन मैत्रेय को नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। वह हथकरघा एवं रेशम बिहार के निदेशक हैं।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

