IAS Transfer : राज्य में प्रशासनिक फेरबदल, इन आईएएस अध‍िकार‍ियों का हुआ तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS transfer

IAS Transfer In UP : आगामी चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है।  राज्य में आए दिन अधिकारियों को इधर से उधर भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार देर शाम एक बार फिर योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक महकमे बदलाव किया है।उत्‍तर प्रदेश सरकार ने शन‍िवार देर रात चार वर‍िष्‍ठ आइएएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया गया।

जानिए किसका कहां हुआ तबादला

  1. गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। अभी तक ग्रेटर नोएडा सीईओ का अतिरिक्त प्रभार नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी के पास था।
  2. सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर भेजा गया है।
  3. सचिव स्वास्थ्य रविंद्र को सचिव नगर विकास बनाया गया है ।
  4. डीएम गोरखपुर कृष्णा करुणेश को मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

हाल में हुए थे इन IAS अधिकारियों के तबादले

इससे पहले भी सात जुलाई को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय को हटाकर लक्ष्मी एन. को कानपुर देहात का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।कानपुर देहात की मुख्य विकस अधिकारी सौम्या पांडेय को हटाकर अपर आयुक्त श्रम कानपुर के पद पर तैनाती दी गई है। इस पद का अतिरिक्त प्रभार कर्मचारी राज्य बीमा एवं चिकित्सा के निदेशक एसपी सिंह के पास था। उन्हें अपर आयुक्त श्रम की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

इसके अलावा कानपुर नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन. को कानपुर देहात के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर नई तैनाती दी गई है।आईएएस अधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी का तबादला पिछले दिनों विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर किया गया था। शासन ने त्रिपाठी का तबादला रद कर दिया है। वह कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बने रहेंगे। पिछले दिनों राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव पद से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए आलोक कुमार को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews