
IAS Transfer News: झारखंड में एक बार फिर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादले किए है। राज्य सरकार ने 4 अफसरों को इधर से उधर किया है। कृषि और पशुपालन निदेशक को बदल दिया गया है। जेपीएससी के सचिव का तबादला भी कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आदेश जारी किए है। इसके साथ ही 64 ADM को राज्य सरकार ने वेतनमान के साथ प्रमोशन का तोहफा दिया है।
इन आईएएस का तबादला
- श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
- झारखंड लोक सेवा आयोग में सचिव रहे नेसार अहमद को स्थानान्तरित करते हुए अगले बागवानी निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
- झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, रांची क्षेत्र में क्षेत्रीय निदेशक रहे अजय कुमार सिंह को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक पशुपाल निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
- स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव रहे चंदन कुमार (अतिरिक्त प्रभार- अपर निदेशक (प्रशासन), रिम्स) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक कृषि निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

