IMD Alert : बुधवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में बारिश, 4 में बर्फबारी, UP-बिहार में कोहरा, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather

IMD Alert Today: अगले 24 घंटे में देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 8 फरवरी को सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी की मानें तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 से 10 फरवरी तक बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है।वही एमपी छत्तीसगढ़ में मौसम साफ और यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में कहीं कहीं कोहरा देखने को मिलेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert Today) के अनुसार, बुधवार 8 फरवरी से 10 फरवरी के बीच पश्चिमी क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके असर से जम्मू, कश्मीर, लद्दाख के अधिकांश स्थानों और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 7 फरवरी तक ओलावृष्टि और बिजली गिरने के साथ छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इन राज्यों में बर्फबारी

IMD का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हालात बदल सकते हैं।’ एक और पश्चिमी विक्षोभ के 8 फरवरी की शाम से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से टकराने की आशंका है। 8 से 10 फरवरी के बीच, 9 फरवरी को चरम तीव्रता के साथ हल्की से मध्यम से ते बारिश या बर्फबारी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होने के आसार है।9 और 10 फरवरी को पूरे क्षेत्र में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। गुरुवार को कश्मीर घाटी में भी भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। वही दोनों प्रदेशों के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है।

इन राज्यों में हल्के से मध्यम बारिश 

IMD का पूर्वानुमान है कि उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी तो हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। मध्य भारत में अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम कोहरा छाने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।इसके तहत अरुणाचल प्रदेश, असम ,मेघालय, तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। असम और सिक्किम में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में कोहरा-हिमपात

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। वहीं अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी बंगाल के कुछ हिस्सों में आज और बुधवार को हल्का कोहरा तो असम के पश्चिमी हिस्सों और त्रिपुरा में आज हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews