IMD Alert : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, MP-UP समेत 12 राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, कोहरा-ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें IMD पूर्वानुमान

IMD WEATHER

IMD Alert Today: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देशभर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कहीं ठंड  तो कहीं कोहरे का असर देखने को मिल रहा है तो कहीं मध्यम से तेज बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार जताए है। वही पड़ाहों पर तेज बर्फबारी भी होने की संभावना है। इस उतार चढ़ाव से जनवरी अंत तक एक बार फिर पारे में गिरावट के साथ ठंड का दौर देखने को मिल सकता है। आज सोमवार से 26 जनवरी के बीच हरियाणा, एमपी, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में के साथ तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

पर्वतों पर बर्फबारी

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। वही पहाड़ी वाले इलाकों में 23 से 26 जनवरी के बीच बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी तेज हो सकती है। वहीं 24 से 28 जनवरी के बीच लद्दाख, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी और कुछ भारी जगहों पर बारिश हो सकती है।  पंजाब और हरियाणा में सोमवार से बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। 26 जनवरी को भी मेघ जमकर बरेंगे। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर में बारिश और हिमपात की उम्मीद है।  जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को जबकि उत्तराखंड में 25 और 26 जनवरी को तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी भारत में 27 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ और अफगानिस्तान और उसके आसपास भी एक पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। इस दोनों पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जनवरी तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 24 मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है। जम्मू-कश्मीर के सुदूर इलाकों में 24 जनवरी को ओलावृष्टि और हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को ओले गिर सकते हैं। वहीं,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 25 जनवरी को ओलावृष्टि हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • एमपी में 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही कोहरे और पाले का भी अलर्ट जारी किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 27 जनवरी तक बारिश का अनुमान जताया गया है। यूपी और राजस्थान के एक दर्जन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अलवर, भरतपुर, हनुमानगढ़ के साथ कई जिलों में 24 से 25 जनवरी को मावठ हो सकती है।
  • छत्तीसगढ़ में भी हल्की बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। पंजाब में 23 जनवरी को कुछ स्थानों पर जबकि 24 और 25 जनवरी को पूरे पंजाब में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है।
  • 26 जनवरी को भी कई जगह बारिश होगी। हरियाणा में भी इन दिनों बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
  • उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 24 से 26 जनवरी के बीच ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।आज हिमाचल प्रदेश ,बिहार में आज और ओडिशा में मंगलवार घना कोहरा छा सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 24 व 25 तारीख को भारी वर्ष या बर्फबारी । उत्तराखंड में 25 और 26 जनवरी को भारी वर्षा और बर्फबारी  का अलर्ट।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews