Rajasthan Weather : बुधवार से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, 1 दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं, जानें IMD पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में आज मंगलवार से बदलाव देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर राज्य में बारिश और आंधी के साथ ओले की संभावना बन रही है। राजस्थान मौसम विभाग की मानें आज बीकानेर, जोधपुर संभाग में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वही नए सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 24 से 26 मई के बीच देखने को मिलेगा। इसके लिए कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।वही 60KM की स्पीड से अंधड़ आने की भी चेतावनी भी जारी की है।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश होगी। मंगलवार से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भाग एवं पूर्वी राजस्थान के उत्तरी भाग विशेष रूप से जयपुर, भरतपुर के आसपास के इलाकों में आंधी, मेघ गर्जन और तेज हवाओं चलेगी। आगामी 48 घंटों के बाद राज्य में आंधी, तेज हवाएं और बारिश का प्रभाव रहेगा और इसकी वजह से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।

24 से 26 मई तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  1. 24 मई को झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर एरिया में अंधड़ के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।
  2. 24 मई को नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, सीकर, अलवर, अजमेर, दौसा, धौलपुर में भी आंधी के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
  3. 25 मई को नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अलवर, अजमेर, भरतपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
  4. 26 मई को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर एरिया में आंधी-बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे का हाल

  1. पिछले 24 घंटों के दौरान भीलवाड़ा के सहाड़ा में 15 मिलीमीटर, झालावाड़ के झालरापाटन में आठ मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ के राशमी में पांच मिमी, झालावाड़ में पांच मिमी, गंगधार में तीन मिमी, बारां में तीन मिमी, झालावाड़ के पचपहाड़ में दो मिमी, बकानी में दो मिमी और अन्य कुछ स्थानों पर एक मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
  2. सोमवार को चूरू 45.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। धौलपुर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 45 डिग्री, कोटा में 44.8 डिग्री, बीकानेर 44.6 डिग्री, पिलानी में 44.4 डिग्री, वनस्थली में 44.2 डिग्री, अंता में 44.3 डिग्री, और अन्य प्रमुख शहरों में 44.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
  3. राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार रात का तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.02 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews