Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए अपडेट, अगस्त में आएगी तीसरी किस्त, फिर खाते में आएंगे 1000, रीवा में मुख्य कार्यक्रम, CM ने दिए ये निर्देश

MP shivraj

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2.0 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योग्य और पात्र बहनें 20 अगस्त तक आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकती है, इन बहनों को 10 सितंबर से 1000 रुपए हर महिने मिलना शुरू हो जाएंगे। वही योजना की पात्र बहनों को तीसरी किस्त 10 अगस्त में मिलेगी। 10 अगस्त को सीएम शिवराज सिंह चौहान रीवा से यह किस्त जारी करेंगे, इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए की तीसरी किस्त लाड़ली बहनों के खातें में डालने का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 10 अगस्त को रीवा में होगा। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश कि यह कार्यक्रम सिर्फ रीवा जिले का ही नहीं है, बल्कि प्रदेश स्तर का कार्यक्रम है, जो गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हो। कार्यक्रम समय पर और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो। कार्यक्रम में गीत संगीत से भरा उत्साह पूर्ण माहौल बना रहे। यह योजना बहनों के जीवन स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए है। मेरे लिए यह कार्यक्रम कर्मकांड नहीं है, बल्कि बहनों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें आत्म- निर्भर बनाने का अभियान है।

योजना के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट/पात्रता

  1. समग्र आईडी,आधार कार्ड, बैंक खाता , पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए। साथ ही आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। वहीं, डीबीटी भी सक्रिय होना चाहिए।
  2. इस योजना का लाभ पाने के लिए सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला और विधवा महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं। इसमें महिलाओं का मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी होना जरूरी है। वहीं, योजना में आवेदन करने की सीमा 21 से 60 साल है।
  3. अब 21 से 23 वर्ष की विवाहित बेटियाँ भी योजना में शामिल हो सकेंगी। फोर व्हीलर होने पर पात्रता न होने के प्रावधान के अनुसार परिवार में ट्रेक्टर होने के कारण जो बहनें छूटी थीं, उन्हें भी योजना में शामिल किया जायेगा। इनसे ट्रैक्टर का पंजीयन क्रमांक लिया जाएगा। जिनका परिवहन विभाग की पोर्टल से आनलाइन सत्यापन कराया जाएगा।

लाड़ली बहनें ऐसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी,जिसे आपको भरना है।
  3. आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा। आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।
  4. इसके अलावा आप अपने ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या फिर कैंप से फॉर्म ले सकते हैं।आपको ये फॉर्म भर कर लाडली बहना पोर्टल पर दर्ज करना है।
  5. जब आप फॉर्म दर्ज करें तब महिला का फोटो लिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन संख्या रसीद आवेदक को दी जाएगी।

लाडली बहना योजना की महत्वपूर्ण तारीखें

  1. ऑनलाइन आवेदन पंजीयन करने की अंतिम तारीख- 20 अगस्त, 2023 तक।
  2. अंतिम सूची जारी करने की तिथि- 21 अगस्त, 2023।
  3. अंतिम सूची पर दावे आपत्ति- 21 से 25 अगस्त, 2023 तक।
  4. दावे-आपत्तियों पर जांच और निराकरण की तिथि- 26 से 29 अगस्त, 2023।
  5. अंतिम सूची जारी करने की तारीख- 31 अगस्त, 2023।
  6. स्वीकृति पत्रों का वितरण- 1 सितंबर से 3 सितंबर, 2023 तक।
  7. राशि का वितरण – 10 सिंतबर, 2023 से किया जाएगा।
  8. आगामी महीनों में भुगतान के लिए नियत तिथि- हर महीने की 10 तारीख को।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews