मंगलवार को करोड़ों लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, सीएम का बड़ा बयान, जारी होगी अगली किस्त, फिर खाते में आएंगे 1250 रुपए

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि दिवाली और मप्र विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले शिवरज सरकार 7 नवंबर को प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ तोहफा देने ज रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहन मंगलवर को योजना की छठी किस्त के 1250 रुपए जारी करने वाले है। इस संबंध में महिला बाल विकास विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।वही सीएम शिवराज क भी बड़ बयान सामने आया है।

7 नवंबर को बरसेगा धन

रविवार को सीधी पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहनों, धनतेरस धूमधाम से मनाओ। इस बार खुशियां 10 को नहीं, 7 तारीख को ही आ रही हैं। मैं इस बार 7 नवंबर को ही पैसा डाल दूंगा, खूब खरीदी करना। इस बार 10 तारीख को धनतेरस है और इसलिए हमने फैसला किया है कि, 7 तारीख को ही बहनों के खातों में किस्त डाली जाएगी। जिससे दिवाली से पहले धनतेरस पर लाड़ली बहनें खूब खरीदारी कर सकें।

राशि बढ़कर होगी 3000

सीएम शिवराज सिंह ने आगे कहा कि लाड़ली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है।किसी भी बहन की आंख में आंसू नहीं आने देंगे। फिलहाल योजना के तहत बहनों के खातों में 1250 रुपए आ रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में इस राशि को पहले 1750, फिर 2000 और इसी तरीके से बढाते हुए 3000 रुपए किया जाएगा।मेरी सभी बहनों की आमदनी हर महीने कम से कम ₹10 हजार हो, यही हमारा अगला लक्ष्‍य है।मुझे खुशी है कि लाड़ली बहना योजना से मेरी बहनों की जिंदगी में खुशहाली आई है। 21 से अधिक उम्र की बेटी भी लाड़ली बहना है।

सीएम ने दिए थे पहले भी संकेत

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान औरआचार संहिता लागू होने के बाद से प्रदेशभर में यह चर्चा की कि नवंबर में योजना का पैसा मिलेगा या नहीं ? हालांकि सीएम शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके थे कि कांग्रेस ने मेरी शिकायत चुनाव आयोग से की थी कि शिवराज चुपचाप महिलाओं के खातों में पैसे डाल रहा है। मैं चुपचाप पैसा क्यों डालूं, डंके की चोट पर आने वाली नवंबर में सभी लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये डालूंगा। इसके लिए आचार संहिता से पहले ही पैसे इकट्ठे करके रख दिए थे। अब इस योजना को कोई भी बंद नहीं कर सकता।

चुनाव का असर नहीं

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर आचार संहिता का कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह योजना प्रदेश में आदर्श आचरण संहिता लागू होने से पहले शुरू हुई है। यह योजना मई 2023 से लागू है और 10 जून को योजना की किस्त की पहली राशि जारी की गई थी और अब एक बार फिर 7 नवंबर को 1 करोड़ 31 लाख महिलाओं के खाते में योजना की राशि आएगी। फंड ट्रांसफर करने के लिए महिला बाल विकास ने 7 नवंबर को राशि जारी करने का आदेश जारी किया है।इस महीने लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए आएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews