Ladli Behna Yojana : बुधवार को 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, जारी होगी 8वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे 1250 रुपए, CM ने दिए ये निर्देश

ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। 2 दिन बाद फिर लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त जारी की जाएगी। सीएम मोहन यादव द्वारा 10 जनवरी को योजना की 8वीं किस्त के 1250 रुपए जारी किए जाएंगे। इसके लिए वित्त विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग को किस्त की राशि 1,596 करोड़ रुपये जारी कर दी है।बता दे कि इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ राम राव भोंसले ने एक आदेश प्रदेश के सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पहले ही जारी कर दिया ।

बुधवार को खाते में भेजी जाएगी लाड़ली बहनों को 8वीं किस्त

  • हाल ही में इंदौर से सीएम डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में तैयारियों की बैठक ली थी जिसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के खातों में 10 जनवरी को राशि अंतरित की जायेगी। पूरे प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। ।
  • सीएम ने कहा की पीएम नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। इस दौरान महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये क्रियान्वित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाये।
  • पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर महिलाओं की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “लाड़ली बहनों, 10 तारीख आने वाली है…। एक बार फिर आपके खाते में खुशियों की किस्त जमा होगी।”

मई में शुरू हुई थी योजना, जून में आई थी पहली किस्त

दरअसल, लाड़ली बहना योजना पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा चुनाव से पहले मई 2023 में शुरू की गई थी, जिसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी, इसके बाद पिछले साल रक्षाबंधन पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। अबतक इस योजना की 7 किस्तें जारी हो चुकी है और अब जनवरी में 8वीं किस्त जारी की जानी है। घोषणानुसार यह राशि हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती है।

पात्रता की शर्तें और विशेषताएं

  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाएगी।
    स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रही लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए और परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
  • योजना का लाभ पाने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति सभी वर्गों की महिला आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना में पहले उम्र सीमा 23 साल थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 21 साल कर दिया गया है।
  • यदि इस योजना में आवेदन करने वाली महिला किसी दूसरी योजना की लाभार्थी है और उस योजना से उसे हर महीने 1250 रुपये से कम मिल रहा है, तो उसे लाडली बहना योजना में 1250 रुपये में बची रकम का भुगतान किया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews