1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर, इस दिन जारी होगी योजना की 30वीं किस्त! 1250 की जगह खाते में आएंगे 1500 रूपए

नवंबर महीने में लाड़ली बहनों के खाते में बढ़ी हुई राशि आने वाली है। चुंकी सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया था कि नवंबर से 250 रुपये बढ़ाए जाएंगे और बहनों के खाते में 1250 रूपए की जगह हर महीने 1500 रुपये भेजे जाएंगे।
ladli behna yojana

Ladli behna Yojana 2025 : 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। नवंबर महीने से लाड़ली बहना योजना की राशि में वृद्धि देखने को मिलेगी । सीएम मोहन यादव की घोषणा के अनुसार, इस माह से बहनों के खाते में 1250 रुपए की जगह 1500 रूपए हर माह भेजे जाएंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भी इसकी पुष्टि की है कि नवंबर से यह बढ़ी हुई राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।संभावना है कि 12 नवंबर को नर्मदापुरम जिले के बाबई में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मोहन सरकार द्वारा लाभार्थियों के खातों में 30वीं किस्त के 1500 रूपए ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बता दे कि अब तक इस योजना के अंतर्गत 44,917.92 करोड़ रूपये की राशि सीधे बहनों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।

सीएम ने की थी घोषणा- 1250 की जगह लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 हर माह

बीते दिनों भाई दूज के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऐलान करके कहा कहा था कि प्रदेश की बहनों के खाते में 1250 नहीं, बल्कि अब हर महीने 1500 रुपए आएंगे।नवंबर से बहनों को हर माह 1500 की राशि दी जाएगी।धीरे-धीरे यह राशि को ₹3000 प्रति माह तक बढ़ाया जाएगा।प्रदेश की लाड़ली बहनों को हमारी सरकार अब तक 29 किश्तों में करीब 45 हजार करोड़ रुपए की सहायता राशि दे चुकी है। इससे पहले 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले से 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 29वीं किस्त के लिए 1541 करोड जारी किए गए थे। इसके अलावा 19 अक्टूबर को पीएम उज्ज्वला योजना, गैर-उज्ज्वला लाड़ली बहना एवं विशेष पिछड़ा जनजातीय समाज की 29 लाख हितग्राही बहनों को गैस रिफिल के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि की अंतरित की गई थी।

2023 में शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।
  • इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
  • इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।लाड़ली बहनों को जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 29 किश्तों का अंतरण किया गया है।
  • प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 45 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।

लाड़ली बहना योजना में ये अपात्र

  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।जिनके या उनके परिवार के कोई सदस्य इनकम टैक्स देते हैं।
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है (स्थायी, संविदा या पेंशन पाने वाला)।
    अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।
  • जो खुद किसी और सरकारी योजना से हर महीने
    1250 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पा रही हैं जिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक हो।
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी बोर्ड, निगम, मण्डल आदि का अध्यक्ष, संचालक या सदस्य हो।जिनके परिवार में कोई स्थानीय निकाय का चुना हुआ जनप्रतिनिधि हो (पंच और उपसरपंच को छोड़कर)।जिनके परिवार के पास कुल 5 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन हो।जिनके परिवार के नाम पर कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड हो।

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews