Hindi News

VIDEO : MP के भिंड में बड़ा हादसा, Airforce का विमान क्रैश, देखें पायलट ने कैसे बचाई जान

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

भिंड, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के भिंड (Bhind) में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल भिंड में वायुसेना (Airforce) का एक विमान क्रैश हो गया है। विमान क्रैश होते ही जमीन में धंस गया। हालांकि विमान में सवार पायलट (pilot)  सुरक्षित बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Read More: नगरीय निकाय चुनाव : तैयारियों पर आई बड़ी अपडेट, MP में नई पार्टी की होगी एंट्री

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद विमान जमीन के अंदर धंस गया है। विमान में सिर्फ एक पायलट लेफ्टिनेंट अभिलाष सवार थे। वह घायल है लेकिन सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह हादसा भिंड देहात थाना इलाके के मन का बाग इलाके में हुआ है। फिलहाल पुलिस बल मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही घटना की जानकारी ली जा रही है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews