March Closing 2023 : 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान, जानिए डिटेल्स

march deadline 2022

March Closing 2023 :  अगर  कुछ ही दिन बाद आने वाली 31 मार्च की तारीख को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2022-23 खत्म हो जाएगा। एक अप्रैल के साथ नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत होगी, वित्तीय वर्ष के इस आखिरी महीने में आपको कुछ जरूरी काम निपटाने होंगे। कुछ कामों के लिए खुद सरकार ने 31 मार्च की डेडलाइन तय कर दी है। पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की भी यही आखिरी तारीख होगी। ये भी ध्यान रखें कि अगर आप 31 मार्च तक पैन और आधार को लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा।इसके अलावा भी कुछ जरूरी काम हैं जो आपको 31 मार्च से पहले या 31 मार्च तक निपटा लेने चाहिए, ऐसा न करने पर आपको नुकसान भी हो सकता है या काम का तनाव बढ़ सकता है।

पैन कार्ड

ये हम आपको बता ही चुके हैं कि अब पैन और आधार का लिंक होना जरूरी हो गया है। अगर आप 31 मार्च की तारीख तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाते तो आपका टेंशन बढ़ सकता है।  30 जून 2022 के बाद से ही पैन और आधार को लिंक करने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज हजार रुपये फीस ले रहा है, इस लेट फीस के साथ 31 मार्च तक लिंक करने की प्रोसेस जारी रहेगी, उसके बाद आपका पैन कार्ड इनएक्टिव भी हो सकता है।

म्यूचुअल फंड

आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं और अब तक उसमें नॉमिनी बनाने की प्रोसेस पूरी नहीं की है तो जल्दी ही कर दें। सभी फंड्स ने इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए भी 31 मार्च ही अंतिम तारीख तय की है, इस तारीख तक ऐसा न कर पाने पर आपका म्यूचुअल फंड अकाउंट फ्रीज भी किया जा सकता है।

टैक्स सेविंग्स

आपने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर यानी कि 2022-23 के लिए अब तक कोई टैक्स इंवेस्टमेंट नहीं किया है तो अब देर मत कीजिए। आप पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, एफडी या जिस भी और तरीके में चाहें जल्दी निवेश कर दें ताकि इस साल के टैक्स पर सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ ले सकें।

पीएम वय वंदना योजना

आपके घर का कोई बुजुर्ग सदस्य पीएम वय वंदना योजना में निवेश करना चाहता है तो यही सही समय है। इसमें निवेश की आखिरी तारीख भी 31 मार्च 2023 ही है, अब तक इसे आगे बढ़ाने का भी कोई ऐलान नहीं हुआ है। 60 साल और उससे ज्यादा आयुवर्ग के लिए ये एक पेंशन योजना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews