Mohan Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, लिए गए अहम फैसले, इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

मोहन कैबिनेट बैठक में फैसला किया गया है कि मध्य प्रदेश के सभी सरकारी भवनों सोलर एनर्जी से रोशन किया जाएगा। इसका टेंडर जारी कर प्राइवेट कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
mohan cabinet meeing

Mohan Cabinet Meeting Decision 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक में 2028 तक मप्र को गरीबी मुक्त, पुलिस बैंड में नए पद स्वीकृत और मछुवा संवर्धन योजना, डायल-100 सेवा के आधुनिकीकरण समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।हालांकि बैठक में चित्रकूट डेवलपमेंट प्लान और नई आबकारी नीति पर कोई चर्चा नहीं की गई।

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान की यात्रा पर रहेंगे। निवेश और रोजगार के लिए सीएम यादव विदेश यात्रा करेंगे। 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर मेंट होगी, जिसमें इंग्लैंड और जर्मनी के साथ जापान हमारा पार्टनर होगा।प्रदेश के गरीबों के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान रहेगा। गरीबी उन्मूलन के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित होंगे।

Mohan Cabinet Decision: इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • गरीब कल्याण मिशन पर विस्तृत चर्चा करते हुए 2025 में हर गरीब परिवार तक मदद पहुंचाने की कार्ययोजना को मंजूरी । 2028 तक मध्य प्रदेश को गरीबी मुक्त राज्य बनाने का संकल्प ।
  • मुख्यमंत्री मछुआ संवर्धन योजना के लिए 100 करोड़ स्वीकृत । इस राशि से उन तालाबों को पानीदार बनाया जाएगा, जहां मत्स्य उद्योग चलता है। मत्स्य पालकों के कल्यााण की योजनाएं भी बनाई जाएंगी।
  • ड्रायल हंड्रेड का दूसरा चरण शुरू होगा। इंट्रीग्रेटेड सिस्टम के साथ डायल इंड्रेड शुरू होगी। इस योजना के लिए 1565 करोड़ स्वीकृत ।
  • हर जिले में पुलिस बैंड के नए पद स्वीकृत ।करीब 932 नए पदों को स्वीकृति ।
  • सभी सरकारी भवन सोलर बिजली से चलेंगे। पीपीपी मोड पर टेंडर जारी किया जाएगा।  निजी कंपनियों को टेंड देने का निर्णय ।
  • ग्वालियर-उज्जैन ऑटोमोबाइल मेले में टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव पास किया गया।

सीएम आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • दोपहर में विदिशा में 177.53 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन ।
  • पीएम आवास योजना के तहत 3932 हितग्राहियों को गृह प्रवेश
    44981 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र ।
  • शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ।
  • शाम 5 बजे सीएम हाउस में सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews