MP: लापरवाही पर 2 निलंबित, 9 इंजीनियरों को आरोप पत्र जारी, सचिव समेत 3 को नोटिस

mp news suspended

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में सरकारी कामों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई का दौर जारी है। उज्जैन के देवास रोड स्थित पुलिस लाइन में ड्यूटी को लेकर पुलिस लाइन में दो आरक्षकों गोपाल सुरावत और पंकज चौरसिया में मारपीट के मामले में एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़े… MP: लापरवाही पर 2 निलंबित, 9 इंजीनियरों को आरोप पत्र जारी, सचिव समेत 3 को नोटिस

दरअसल, गोपाल सुरावत एसपी कार्यालय में रिकार्ड शाखा में पदस्थ थे और उनकी ड्यूटी बार बार पुलिस लाइन से भैरवगढ़ थाने में लगाई जा रही थी, जिससे वे काफी नाराज चल रहे थे और उनकी ड्यूटी लाइन कार्यालय में पदस्थ पंकज चौरसिया लगा रहा था। गोपाल का आरोप है कि वह तीन दिनों से भैरवगढ़ थाने पर डयूटी कर रहा था। बावजूद इसके पंकज ने उसकी गैर हाजिरी डाल दी थी। उसे फोन कर रोल काल में आने के लिए भी कहा था।इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई और वे मारपीट पर उतारू हो गए।एसपी ने दोनो को निलंबित करने के बाद जांच के आदेश दिए है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इंजीनियरों को मनमानी करना भारी पड़ गया है।7 मंजिल की स्वीकृति होने के बाद भी 9 मंजिल भवन बनाने पर एक साथ 9 इंजीनियरों को आरोप पत्र जारी किए गए है।इसमें निलंबित संभागीय परियोजना यंत्री प्रदीप अष्टपुत्रे का भी नाम शामिल है।इससे शासन पर 40 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आया, जबकि पुराना भवन तोड़कर मलबा बेचने पर राजस्व मिलने की बजाय ठेकेदार को तुड़ाई का भुगतान और कर दिया।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, बुधवार से फिर शुरू होंगे इन परीक्षाओं के आवेदन, जानें डिटेल्स

आरोप पत्र में संजय मस्के, तत्कालीन प्रभारी अतिरिक्त परियोजना संचालक, पीआइयू ग्वालियर, बीसी टेंटवाल, तत्कालीन प्रभारी अतिरिक्त परियोजना संचालक, पीआइयू ग्वालियर, प्रदीप अष्टपुत्रे, प्रभारी संभागीय परियोजना यंत्री, पीआइयू ग्वालियर, धर्मेंद्र यादव, तत्कालीन प्रभारी संभागीय परियोजना यंत्री, पीआइयू दतिया, एनएस धाकड़, तत्कालीन प्रभारी परियोजना यंत्री, पीएन रायपुरिया, तत्कालीन प्रभारी परियोजना यंत्री, पीआइयू ग्वालियर, प्रवीण नामदेव, सहायक परियोजना यंत्री, पीआइयू ग्वालियर, उमेश गोयल, तत्कालीन सहायक परियोजना यंत्री पीआइयू ग्वालियर और एनएस चौधरी, सहायक यंत्री पीआइयू ग्वालियर के नाम शामिल है।

इसके अलावा बड़वानी नगर पालिका सीएमओ कुशलसिंह डुडवे ने अवैध नल संयोजन पर रहवासी को शोकाज नोटिस जारी किया है। सीएमओ ने अवैध नल संयोजन करने पर पूजा स्टेट कालोनी के रहवासी हीरालाल पाटिल को पानी चोरी करने पर 17765 रुपये(15355 रुपये जलकर और 2410 रुपए कनेक्शन शुल्क) की राशि नगर निकाय के कोष में जमा कराने का आदेश दिया है।ऐसा ना करने पर नल कनेक्शन विच्छेद करते हुए आरोपी से उक्त राशि वसूली राजस्व की भांति कुर्क कर की जाने की चेतावनी दी है।

यह भी पढे.. Bank Holiday 2022: 5 से 19 जून के बीच लगातार इतने बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

वही बड़वानी एसडीएम घनश्याम धनगर ने बड़गांव में ग्रामीण इंडेन गैस वितरक प्रोप्रायटर राजन मंडलोई को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच के दौरान पाई गई अनियमितता का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब नहीं देने पर जब्त सामग्री को राजसात करते हुए गैस एजेंसी लाइसेंस निरस्त करने के लिए आइल कंपनी को पत्र लिखने की चेतावनी दी है।

वही इंदौर में गेहूं निर्यात पर लगे प्रतिबंध और उसके बाद टूटते खरीदी के करारों को लेकर सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ ने केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण विभाग के सचिव को कानूनी नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं महासंघ ने कंपनियों से सरकार के स्तर पर चर्चा कर व्यापारियों और किसानों का गेहूं खरीदी का भुगतान दिलवाने की भी मांग रखी है।वही चेतावनी देते हुए 7 दिनों में मांग पूरी नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी भी महासंघ ने दे दी है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews