MP Board : मंगलवार से 9वीं से 12वीं के छात्रों की त्रैमासिक परीक्षा, बोर्ड पैटर्न पर होंगे एग्जाम, ये रहेंगे नियम, पढ़े DPI के दिशा निर्देश

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board Quarterly Exam 2023 : सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।
मंगलवार 12 सितंबर से 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा शुरू होने जा रही है, जो 21 सितंबर तक चलेगी। 9वीं और 10वीं के लिए त्रैमासिक परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होगी। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए है।सभी कक्षाओं के पेपर भोपाल से आएंगे और गोपनीयता बरतने की जिम्मेदारी प्राचार्य को सौंपी गई है।

प्राचार्यों को दी यह जिम्मेदारी, शिक्षक फोटोकॉपी कराके बाटेंगे प्रश्नपत्र

जारी निर्देशोंके मुताबिक, सभी प्राचार्यों को लोक शिक्षण संचालनालय आज सोमवार को प्रश्नपत्र भेजेगा, जिसके बाद शिक्षक फोटोकापी कराकर प्रश्नपत्र बाटेंगे। सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी या प्रिंटिंग कराने के लिए एक शिक्षक को जिम्मेदारी दी जाए। अगर किसी  स्कूल में मशीन नहीं है, तो शिक्षक किसी  दुकान पर जाकर प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी कराकर विद्यार्थियों को देंगे।इस दौरान शिक्षक ध्यान रखें की फोटोकॉपी करने वाला प्रश्नपत्र सेव या कॉपी करके अपने पास ना रख लें। साथ ही एक भी प्रश्नपत्र वहां नहीं छूटे।

इस तरह उपलब्ध करवाएं जाएंगे प्रश्नपत्र

निर्देशों के मुताबिक, इस बार प्रमुख प्रश्न-पत्रों को राज्य स्तर पर तैयार करवाकर स्कूल में पोर्टल के माध्यम से अपलोड करवाएगा। गोपनीयता बरतते हुए इसकी फोटो कॉपी कराने की जिम्मेदारी स्कूल प्राचार्य की होगी।परीक्षा के लिए राज्य स्तर से जिन पेपर को उपलब्ध कराया जाएगा, उनकी सूची भी भेजी गई है। इसके साथ ही कहा है कि प्रश्न पत्र विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य के लॉग इन पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्राचार्य आवश्यकतानुसार प्रश्नपत्रों की फोटो कॉपी या प्रिंटिंग करवा सकेंगे। शेष प्रश्न पत्र स्थानीय स्तर पर तैयार करवाकर परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।

बोर्ड पैटर्न पर होगी परीक्षाएं

खास बात ये है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट सुधारने के लिए तिमाही और छमाही की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित करने का फैसला लिया है। ये पेपर वार्षिक परीक्षा की तरह होंगे। इसके पांच अंक वार्षिक परीक्षा में भी जोड़े जाएंगे। इन परीक्षाओं में करीब 35 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
इसके परीक्षा परिणाम 30 सितंबर तक विमर्श पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देशित डीपीआई द्वारा दिए गए हैं।

ये रहेंगे नियम

  • कक्षा 9वीं एवं कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दिनांक 12 सितंबर 2023 से 21 सितंबर 2023 तक किया जाएगा.जिनका समय प्रातः 9:00 बजे से 12:00 तक रहेगा।
  • कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन भी दिनांक 12 सितंबर 2023 से 21 सितंबर 2023 तक किया जाएगा एवं इन परीक्षाओं का समय प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा।
  • 9वीं एवं 10वीं का पहला पेपर अंग्रेजी तो 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी का मनोविज्ञान का पेपर होगा।
  • परीक्षा के लिए विद्यार्थी को 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और पांच मिनट पहले पेपर दिया जाएगा।
  • प्रायोगिक परीक्षाएं 12 से 21 सितंबर के बीच प्राचार्य अपनी सुविधानुसार करा सकेंगे।
  • विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं की प्रैक्टिस के लिए इन परीक्षाओं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews