सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान- सारी प्रक्रिया पूरी, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशियों के नाम

सीएम शिवराज सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी दिनों में होने वाले मप्र उपचुनाव (MP By-election 2021) को लेकर कांग्रेस ने पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से जहां कांग्रेस ने स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र नितेंद्र सिंह राठौर को प्रत्याशी घोषित कर दिया वही बाकी 3 सीटों पर मंथन चल रहा है। वही बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है, हालांकि कहा जा रहा है कि चारों सीटों पर नामों का पैनल बनाकर दिल्ली भेजा गया है।इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) का बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के 8 जिलों में आज बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा वंशवाद, परिवारवाद से सर्वथा दूर रहकर टिकट का चयन करती है!हमारी ही पार्टी ऐसी है, जहां न कोई अलग नाम जाते हैं, न कोई गुटबाजी है। हमारी पार्टी ऐसी है जो कार्यकर्ता के बारे में विचार करती है।BJP का स्थानीय नेतृत्व प्रदेश का केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा करता है। केन्द्रीय नेतृत्व अंतिम रूप से फाइनल करता है। भाजपा पार्टी में सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है, नाम भी घोषित हो जायेंगे। वही अरुण यादव को लेकर कहा कि यह तो कांग्रेस जाने क्यों मना कर दिया है। मैं वही तो कह रहा था तो नाराज हो गए थे, कमल नाथ अपना घर संभालो देखो भैया कौन आ और जा रहा, कौन मना कर रहा है, क्यों नहीं लड़ रहा है।

यह भी पढ़े.. Reservation in Promotion: सुप्रीम कोर्ट में आज से फाइनल सुनवाई, 10 अक्टूबर को फैसला!

बता दे कि एमपी खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा और 1 अक्टूबर को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन की जांच की जाएगी। 13 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख रखी गई है। 30 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।इसमें सबसे महत्वपूर्व खंडवा लोकसभा सीट मानी जा रही है, इसमें बीजेपी की साख दांव पर है, वही तीनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews