Mohan Cabinet Meeting Today 2024 : आज मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट सम्पन्न हुई।इस बैठक कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई ।कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि अब मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थलों और स्कूलों से डेढ़ किमी की दूरी पर शराब दुकानें होगी और विवि में कुलपति को अब कुलगुरू कहा जाएगा, यह फैसला आज कैबिनेट में लिया गय है।
इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
- तुलसी सिलावट ने आगे बताया कि आज कैबिनेट में राज्य सरकार ने मदिरा दुकानों के वार्षिक मूल्य में 15% की वृद्धि की है, पिछले वर्ष ये 10% थी। ये वृद्धि सरकार की राजस्व आय बढ़ाने का एक बड़ा माध्यम बनेगी।
- अन्नदाता जो हमारे मध्य प्रदेश के विकास एवं प्रगति की बुनियाद है, हमारा अन्नदाता उसको लगातार हम जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण देंगे, इससे रामराज्य की कल्पना साकार होगी।
- बैठक में विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक हमने पास किया है, इसके बाद विश्वविद्यालयों के कुलपति अब कुलगुरु के नाम से जाने जाएंगे।
- कैबिनेट बैठक में जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन का संचालन किया जाने की स्वीकृति दी गई है।
- जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा इस कार्य हेतु मानव संसाधन का चयन भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विज्ञापन जारी कर किया जाएगा, चाइल्ड हेल्पलाइन के समस्त कर्मचारी संविदा पर रखे जायेंगे।
ये भी पढ़ें
1IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट
2IPS Transfer: इन 8 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, 2 जिलों के SP बदले
3मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, गिनाईं MP की उपलब्धियां, विकास कार्यों की सराहना की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
4नई MSME औद्योगिक विकास कंपनी का होगा गठन, निजी निवेशक भी बना सकेंगे औद्योगिक पार्क, अनुदान देगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन
