Mohan Cabinet Meting : मोहन कैबिनेट बैठक आज, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, लिए जा सकते है बड़े फैसले, हो सकता है मंत्रियों में विभागों का बंटवारा

cm mohan yadav

MP Cabinet Meting Today : लंबे इंतजार के बाद सोमवार 25 दिसंबर को 28 मंत्रियों की शपथ के साथ मोहन मंत्रिमंडल का गठन हो ही गया। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधायकों को मंत्री पद की को शपथ दिलाई। इसमें जातिगत और क्षेत्रिय समीकरण को साधते हुए 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्री बनाए गए। मंत्रिमंडल गठन के बाद अब आज मंगलवार को सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में 11 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई गई है।

मंत्रियों में हो सकता है विभागों का बंटवारे 

  • आज 26 दिसंबर को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित 28 मंत्रियों के साथ पहली कैबिनेट बैठक होगी।  बैठक में केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों के साथ सभी मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मीटिंग में मध्यप्रदेश के विकास और भविष्य के कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के वादों और गारंटी को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
  • बैठक के दौरान कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते है।लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि सीएम यादव आज अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर सकते हैं।इसके बाद विभागवार मंत्रियों की लिस्ट जारी की जा सकती है। चर्चा तो ये भी है कि सीनियर विधायक, जिन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है उन्हें बड़े विभागों जैसे वित्त, राजस्व और गृह विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

मोहन कैबिनेट में शामिल हैं ये 28 नाम

कैबिनेट मंत्री

1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17–चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )

19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार

राज्यमंत्री

25–राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews