MP Election 2023 : अमित शाह आज पेश करेंगे एमपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, ग्वालियर में बनेगी चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, सियासी हलचल तेज

MP Election 2023 : अमित शाह आज पेश करेंगे एमपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, ग्वालियर में बनेगी चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, सियासी हलचल तेज

Amit Shah In MP :  मध्य प्रदेश में इस साल के विधानसभा चुनाव बेहद खास होने वाले है। एक तरफ कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है तो वही दूसरी तरफ सत्ता में काबिज होने के लिए शिवराज सरकार नित नई रणनीति बना रही है। यही कारण है कि  राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक बार एमपी आ रहे है। भोपाल में जहां वे शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे, जिसमें युवा, किसान, गरीब, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग से लेकर अन्य क्षेत्रों में हुए विकासकार्यों के बारें में बताया जाएगा। वही दूसरी तरफ दोपहर में ग्वालियर की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

चुनाव से पहले और करीब 7 सालों बाद ग्वालियर चंबल अंचल में होने वाली इस बैठक के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं, चुंकी साल 2018 में ग्वालियर चंबल अंचल की 34 सीटों में से सिर्फ 7 सीटों पर BJP ने जीत हासिल की थी और बाकी 26 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था, ऐसे में इस बार बीजेपी कोई चूक करने की तैयारी में नही है।माना जा रहा है कि ग्वालियर से ही बीजेपी आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देगी, इस बैठक को अबतक हुई बैठकों में से सबसे अहम माना जा रहा है। यहीं से बीजेपी 2023 रण जीतने के लिए रणनीति बनाएगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भी विशेष फोकस रखेगी।

आज जारी होगा शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड

शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा। ‘गरीब कल्याण महाअभियान’ कार्यक्रम के जरिए बीजेपी मध्यप्रदेश सरकार के 20 साल के कामकाज की रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखेगी। इसमें 15 महीने के कमलनाथ सरकार के कामकाज को छोड़कर बीजेपी सरकार के काम काज का पूरा लेखा जोखा होगा। इतना ही नहीं अपने रिपोर्ट कार्ड के जरिए बीजेपी दिग्विजय सिंह सरकार के दस साल के काम काज की तुलनात्मक जानकारी भी जनता के सामने रखेगी।

ग्वालियर चंबल पर फोकस, तय होगी जीत की रणनीति

भोपाल के बाद शाह दोपहर में ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की अंतिम बैठक में शामिल होंगे, इसमें ग्वालियर चंबल की सीटों पर विशेष फोकस रहेगा, क्योंकि 2018 के चुनाव में ग्वालियर चंबल की सीटों पर बीजेपी को काफी नुकसान हुआ था।  बैठक कमजोर सीटों को लेकर रणनीति तय की जाएगी। वही प्रदेश की 60 से 70 सीटों अहम सीटों और प्रत्याशियों के नामों को लेकर भी गहन मंथन किया जा सकता है। अबतक सर्वे और मैदानी दौरे से मिले फीडबैक के आधार पर प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा होगी । बैठक में विजय संकल्प यात्रा निकालने को लेकर भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि बीजेपी राज्य के पांच स्थानों से विजय संकल्प यात्रा निकालने की तैयारी में है।

शिवराज-सिंधिया और तोमर भी होंगे शामिल

इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र, यादव अश्विनी कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के सभी मंत्री, प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। वहीं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य निगम बोर्ड और प्राधिकरण के चेयरमैन को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया है, इसमें लगभग 1200 से अधिक पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

रिपोर्ट कार्ड के महत्वपूर्ण अंश

  • 2003 से लेकर 2018 और मार्च 2020 से लेकर अब तक प्रदेश में जो काम हुए हैं, उसका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा जाएगा। इसमें शिवराज सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया जाएगा।
  • 2003 तक रही कांग्रेस सरकार और उसके बाद भाजपा सरकार के कामकाज की तुलना भी की जाएगी।
  • 15 माह में कांग्रेस की कमल नाथ सरकार के कामकाज का भी ब्योरा तैयार किया गया है, वही 2020 के बाद शिवराज सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का ब्यौरा भी रखा जाएगा।
  • सात बार कृषि कर्मण अवार्ड मिल चुका है । पर्यटन, ग्रामीण और शहरी विकास के साथ अधोसंरचना विकास पर ध्यान देने के कारण पूंजीगत निवेश बढ़ा।
  • खेती की लागत घटाने कई प्रयास किए, ढाई हजार करोड़ रुपये ब्याज माफ कर किसानों को फिर ऋण के लिए पात्र बनाया।
  • 35 लाख से अधिक प्रधानमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास बन चुके हैं।
  • महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाया।
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से सामाजिक क्रांति का वातावरण तैयार किया।
  • अनुसूचित जाति-जनजाति हो या फिर पिछड़ा वर्ग, सबके आर्थिक उत्थान के लिए स्वरोजगार योजना को बढ़ावा दिया।
  • धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम। मप्र में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय एक लाख 40 हजार रुपये अधिक ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews