MP Election 2023 : देर रात दिल्ली पहुंचे BJP के बड़े नेता, अमित शाह के साथ शिवराज-तोमर-वीडी की बैठक, चर्चाओं का दौर तेज, क्या होगा बड़ा फैसला?

mp election 2023

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनाव में अब कम ही समय बचा है, ऐसे में दोनों ही बड़ी राजनैतिक पार्टियां जीत के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। एक तरफ सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस की कमान पीसीसी चीफ कमलनाथ ने संभाल रखी है, वे लगातार नेताओं और वोटरों को अपने पाले में करना का मास्टर प्लान तैयार कर रहे है। वही दूसरी तरफ सत्ता में काबिज बीजेपी जीत को दोहराने के लिए जमीन मजबूत कर रही है। इंदौर-भोपाल दौरे के बाद अब रविवार को मप्र बीजेपी के नेताओं की दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ लंबी बैठक चली।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए।खबर है कि बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों, जातिय समीकरण, रणनीतियों समेत तमाम मुद्दों और पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चा की गई है। वही समितियों और शाह के भोपाल में हुए दो दौरों में दिए गए टास्क का भी फीडबैक लिया गया। इसके अलावा पीएम नरेन्द्र मोदी के 12 अगस्त को सागर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई । मोदी विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, इसमें संत श्री रविदास स्मृति स्थल का भूमि पूजन करेंगे, संत शिरोमणि श्री रविदास स्मारक का शिलान्यास और एक जनसभा का संबोधन शामिल है।

नेताओं के बहाने जातिय समीकरण साधने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बैठक में किस तरह प्रदेश और केंद्र सरकार के कामों को प्रभावी तरीके से बूथ स्तर ले जाया जाए, इस बात पर भी जोर दिया गया। वही अलग अलग संभाग और जिलों के जातिय समीकरण, स्थानीय नेताओं का पक्ष और सर्वे के आधार पर प्रचार के लिए केन्द्रीय और राज्य के नेताओं के दौरे कार्यक्रम रखे जाने की तैयारी है। चुंकी 2018 में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी कोई चूक या गलती करने के मूड में नही है।इसके अलावा लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी, सीखो कमाओ योजना को भी प्रमुखता से चर्चा में रखा जाएगा। संभावना है कि कोई बड़ा फैसला या फेरबदल भी हो सकता है क्योंकि जब- जब ये दोनों नेता दिल्ली में अमित शाह के साथ बैठक करते हैं तो एमपी में कुछ बड़ा होता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews