MP Election 2023 : बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, राजनीतिक दलों के साथ होगी बैठक, कलेक्टर-अधिकारियों को ये निर्देश जारी

mp election 2023

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है।राजनैतिक पार्टियों और राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और इसी दिन प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा।संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में आचार संहिता लगाई जा सकती है और इसी के साथ चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया जाएगा।

4 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट, कलेक्टरों-अधिकारियों को ये निर्देश

फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 4 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा। जिलास्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की जाएगी और उन्हें मतदाता सूची की एक मुद्रित प्रति एवं एक प्रति सीडी उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।

अगस्त-सितंबर तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने/हटाने/ संशोधन के लिए गए थे आवेदन

  • प्रदेश में फोटो निर्वाचक नामावली अंतर्गत द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 2 अगस्त से शुरू हुआ था। 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन लिए गए थे।
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि 4 अक्टूबर को प्रकाशित फोटो निर्वाचक नामावली की अंतिम सूची संबंधित मतदान केंद्र तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में देखी जा सकती है।
  • इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की बेवसाइट www.ceomadhyapradesh.nic.in पर उपलब्ध रहेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि कोई भी मतदाता अपना विवरण भारत निर्वाचन आयोग के Voter Service Portal, voters.eci.gov.in पर अपनी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews