MP News: राज्य शासन का बड़ा फैसला, इन नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त

mp state government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MP News) में जारी नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) की तैयारियां के बीच राज्य सरकार (Madhya Pradesh Government) ने 5 नगरीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। इन निकायों का कार्यकाल ख़त्म होने के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़े.. MPPSC : राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए योग्यता में बदलाव, बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, आदेश जारी

दरअसल, राज्य शासन (State Government) द्वारा 5 नगरीय निकायों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण वहाँ पर प्रशासक की नियुक्ति की गई है। प्रशासक आम निर्वाचन संपन्न होने और नवीन परिषद् द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक समस्त शक्तियों एवं कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे। हरदा जिले की नगर पालिका परिषद् हरदा का प्रशासक कलेक्टर हरदा को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े… MPPEB: MPTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, जाने महत्वपूर्ण नियम

अनूपपुर जिले की नगर परिषद् अमरकंटक और नगर पालिका परिषद् पसान तथा धार जिले की नगर परिषद् मांडव में तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त करने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। इसी तरह मंदसौर जिले की नगर परिषद् गरोठ में तहसीलदार गरोठ को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews