मध्य प्रदेश मौसम: आज 15 जिलों में मेघगर्जन-आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में हीटवेव, अगले हफ्ते आएगा मानसून, पढ़े IMD का नया अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार 14 या 15 जून तक प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश कर सकता है। पिछले साल मानसून 21 जून को आया था, इस बार करीब 5-6 दिन पहले आने का अनुमान है।
MP Weather Update

मध्य प्रदेश में आज गुरूवार को मौसम के 2 रूप देखने को मिलेंगे। एक तरफ 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है वही दूसरी तरफ 15 जिलों में बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है।7 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल 12 और 13 जून को ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में लू का असर रहेगा ।

14 जून से फिर से बारिश का अगला दौर शुरू होगा। 15 जून से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना है। इधर, मौसम विभाग ने 14-15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने की संभावना जताई है। आमतौर पर एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 से 20 जून है।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

  • मानसून की उत्तरी सीमा अभी मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालुरघाट से होकर गुजर रही है। उत्तर-पूर्व राजस्थान और पूर्वी यूपी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं। एमपी, छत्तीसगढ़ से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) सक्रिय है।
  • बंगाल की खाड़ी में उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने चक्रवात के कम दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होकर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। तमिलनाडु पर शियर जोन भी बना हुआ है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बन रही है और 15 जून को मानसून के मंडला व बालाघाट के रास्ते प्रवेश करने का अनुमान है।

आज शुक्रवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का ऑरेंज अलर्ट ।
  • पन्ना, दमोह, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा में लू का येलो अलर्ट।
  • जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश ।40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं ।

MP Weather : 15 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

12 जून शुक्रवार: श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ ,छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर आगर-मालवा में हीटवेव ।जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन में गर्मी का असर।

13 जून शनिवार: भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर में हीटवेव।। भोपाल, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश एवं गरज-चमक का अलर्ट ।

14 जून रविवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, मंदसौर, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश/हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक।

15 जून सोमवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश /हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews