मध्य प्रदेश मौसम : एक साथ कई वेदर सिस्टम सक्रिय, 15 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, IMD नया अपडेट

स्ट्रॉन्ग सिस्टम के असर से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में अति भारी और भारी बारिश का दौर बना रहेगा, ऐसे में बारिश का कोटा अगस्त में ही पूरा होने का अनुमान है।
MP weather

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के असर से 16 अगस्त तक प्रदेश में झमाझम बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया । 15 जिलों में भारी से अति बारिश का अलर्ट जारी किया गया है यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।खास करके ग्वालियर, चंबल एवं इंदौर संभाग में कहीं-कहीं झमाझम होने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के 17 जिलों में बारिश हुई। मध्यप्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है जबकि इस सीजन में अब तक 29.9 इंच पानी गिर चुका है, जो कोटे का 81 प्रतिशत है।

14 से 16 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • 14 अगस्त गुरूवार: बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट । नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शिवपुरी, श्योपुरकलां में भारी बारिश, झंझावत और वज्रपात।  भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी,कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर झंझावत वज्रपात
  • 15 अगस्त शुक्रवार: धार, रतलाम, उज्जैन अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट ।रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा भारी बारिश, झंझावत और वज्रपात। भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में झंझावत वज्रपात
  • 16 अगस्त शनिवार: खरगौन, बड़वानी, देवास अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट । सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा, पांढर्णा  भारी बारिश, झंझावत और वज्रपात भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर झंझावत और वज्रपात

वर्तमान में एक साथ सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान में कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। इसमें निम्न दबाव क्षेत्र, उत्तर एपी और दक्षिण ओडिशा के तटों, पश्चिम-मध्य और संलग्न पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी पर अवस्थित है, इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है  जिसके उत्तरी तटीय एपी और दक्षिण ओडिशा से होकर गुजरने की संभावना है।
  • एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण कच्छ और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश और संलग्न हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। पूर्वी यूपी और निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

Madhya Pradesh: 1 जून से 13 अगस्त तक कहां कितनी हुई वर्षा

मध्य प्रदेश में औसत से 27% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 34% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21% अधिक वर्षा हुई। प्रदेश में अब तक 10 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों की स्थिति ठीक नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 37% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 25% बारिश अधिक हुई है। इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 45.8 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच और अशोकनगर में 42 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews