
अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। नदी नाले उफान पर आ गए है, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई ।लगातार हो रही बारिश के चलते अबतक शहडोल के बाणसागर डैम ,जबलपुर के बरगी डैम , टीकमगढ़ के बान सुजारा बांध, ग्वालियर के तिघरा डैम, खजुराहो के रनगुवां बांध और उमरिया जोहिला डैम के गेट खोल दिए गए है।
आज सोमवार को भी ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, उज्जैन संभाग मौसम बदला रहेगा। आज 14 जुलाई को 45 जिलों में भारी से अति भारी का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है।अब तक एमपी में 75 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से 12 जुलाई तक 239.8 मिमी की जगह 420.3 मिमी पानी गिर चुका है।
सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- भोपाल, रायसेन,सीहोर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट ।
- ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार अलीराजपुर में भारी बारिश। अन्य शहरों में हल्की बारिश का दौर ।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान
- मानसून द्रोणिका वर्तमान में सूरतगढ़, सीकर, ग्वालियर, सिद्धि, डाल्टनगंज, कोंटाई से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
- एक द्रोणिका उत्तरी हरियाणा से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जो दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर जा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बारिश का दौर जारी है फिलहाल 17-18 जुलाई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
MP Weather Forecast till 17 July

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

