मध्य प्रदेश मौसम : चक्रवात का प्रभाव, 11 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन- तेज हवा, जानें शहरों का हाल-IMD का अपडेट

मोंथा के असर से अक्टूबर के आखिर तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर मध्यम से तेज बारिश होती रहेगी।आज बुधवार को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
MP Weather

MP Weather Forecast : चक्रवाती तूफान मोंथा और अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मजबूत मौसम प्रणालियों के असर से 1 नवंबर तक मध्य प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 29 अक्टूबर को उत्तर और पूर्वी जिलों में तेज बारिश और 30 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है ।बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर और ग्वालियर संभागों के कई जिलों में हल्की से मध्यम, कहीं कहीं तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 2 नवंबर से मौसम साफ होने लगेगा और 5-6 नवंबर के बाद से प्रदेश में तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना है।

आज बुधवार को कहां कहां होगी बारिश

  • श्योपुर, मुरैना, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में तेज बारिश
  • बाकी हिस्सों में हल्की वर्षा और गरज-चमक की संभावना है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

  • आज, शाम/रात के दौरान एक गंभीर चक्रवातीय तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इस तूफान की अधिकतम निरंतर गति 90-100 किमी प्रति घंटा से लेकर 110 किमी प्रति घंटा तक होगी।
  • पूर्व-मध्य अरब सागर पर बना अवदाब (डिप्रेशन) पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा और आज सुबह 08:30 बजे उसी क्षेत्र में, 17.1° उत्तर अक्षांश और 67.8° पूर्व देशांतर के पास, वेरावल (गुजरात) से लगभग 500 किमी दक्षिण- दक्षिण-पश्चिम, मुंबई (महाराष्ट्र) से 580 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, पंजिम (गोवा) से 670 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, अमिनिदिवी (लक्षद्वीप) से 850 किमी उत्तर-पश्चिम और मैंगलोर (कर्नाटक) से लगभग 890 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में केंद्रित था।
  • अगले 36 घंटों के दौरान इसके पूर्व-मध्य अरब सागर में लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पूर्वी राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों में
    माध्य समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
  • एक ट्रफ़ पूर्व-मध्य अरब सागर पर अवदाब (डिप्रेशन) से जुड़े ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण से उत्तर-पूर्व अरब सागर और मध्य गुजरात क्षेत्र होते हुए उत्तर-पूर्व राजस्थान तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है।पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में, एक ट्रफ़ के रूप में, माध्य समुद्र तल से5.8 किमी की ऊंचाई पर 32°N अक्षांश के उत्तर में 75°E देशांतर में अवस्थित है।

मंगलवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • बैतूल, धार, रतलाम, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, रीवा और उमरिया जिलों में बारिश दर्ज की गई।
  • ग्वालियर में 9 मिमी, धार में 8, श्योपुर में 5, शिवपुरी के साथ उमरिया,बैतूल और सतना में हल्की वर्षा हुई।
  • राजधानी भोपाल में तेज आंधी चली।
  • पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
  • ग्वालियर में अधिकतम तापमान मात्र 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज । 25 सालों में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन ।

Madhya Pradesh: 1 जून से अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में अब तक 48 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.2 इंच है। इस बार मानसूनी सीजन में 121 प्रतिशत बारिश हुई है यानि अनुमान से 15 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
  • गुना में सबसे ज्यादा 65.7 इंच बारिश हुई। मंडला-रायसेन में 62 इंच और श्योपुर-अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई।
  • इंदौर संभाग में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा हो गया। हालांकि उज्जैन में कोटा पूरा नहीं हो पाया । सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों में मानसून का जोरदार असर रहा। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र संभाग में औसत से ज्यादा बारिश हुई।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।

MP Weather Forecast Till 1 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews