मध्य प्रदेश मौसम : आज 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, बिजली-तेज हवा, जानें शहरों का हाल- IMD अपडेट

चक्रवातीय परिसंचरण के असर अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा, इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है।
MP Weather

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 48 घंटों के लिए भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, चंबल और सागर संभाग में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।आज रविवार को 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। अन्य जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।बता दे कि अब तक 36.8 इंच बारिश हो चुकी है, इस हिसाब से कोटे की 99 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। प्रदेश में सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।

वर्तमान में सक्रिय है 2 मजबूत मौसम प्रणालियां

वर्तमान में, मानसून ट्रफ़ बीकानेर, कोटा, सिवनी, दुर्ग, भवानीपटना, गोपालपुर से
होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण मध्य प्रदेश के मध्य भागों परमाध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है।पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान और संलग्न पंजाब पर माध्य समुद्र तल से 5.8 और 9.6 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है।

आज रविवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में भारी बारिश
  • झाबुआ, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, गुना, इंदौर, बैतूल, नर्मदापुरम,पचमढ़ी, हरदा, खंडवा, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, सीहोर, भोपाल में बिजली के साथ मध्यम बारिश ।
  • रायसेन, आगर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, बड़वानी, खरगोन, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, विदिशा, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, सतना, रीवा में हल्की बारिश ।

Madhya Pradesh: 1 जून से 30 अगस्त तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 21% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 21% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 21% अधिक वर्षा हुई है।
  • प्रदेश में अब तक औसत 36.8 इंच बारिश हो चुकी है, 0.20 इंच बारिश होते ही बारिश का कोटा फुल हो जाएगा।प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 99 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है।
  • प्रदेश में जुलाई में 10 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर संभाग के जिलों की स्थिति ठीक नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 40% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 30% से बारिश अधिक हुई है।इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 54.5 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 46 इंच, मंडला-टीकमगढ़ व अशोकनगर में 53 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।

MP Weather Forecast Till 3 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews