
MP Weather Update Today
MP Weather Update : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से अगले 4 दिन तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान आंधी, मेघगर्जन और बिजली चमकने का भी अनुमान है।इस दौरान 50 से 60Km/घंटा की रफ्तार हवा चलेगी। आज सोमवार को करीब 35 जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है।
साइक्लोनिक सकुर्लेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 8 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। रविवार को 20 से अधिक जिलों में तेज हवा के साथ जमकर वर्षा हुई। इंदौर में सबसे ज्यादा 70 मिमी, उज्जैन में 11 मिमी और भोपाल में लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। खंडवा में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक था।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग का नया अपडेट
- वर्तमान में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब एवं उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में सक्रिय और दक्षिणी उत्तर प्रदेश – यहां भी हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है।द्रोणिका उत्तर-दक्षिण दिशा में मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक से होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है और उत्तरी मराठवाड़ा में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।
- इसके असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से निरंतर नमी आ रही है और प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभाग में वर्षा , कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
MP Weather: 4 दिन बारिश/आंधी/ओले का अलर्ट
- 5 मई सोमवार: मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी,मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश के साथ ओले । ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा।इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश ।
- 6 मई मंगलवार: इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अलीराजपुर, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश ।
- 7 मई बुधवार: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में बारिश ।
- 8 मई गुरूवार: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश
MP Weather Report

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

