MP Weather : अगले 48 घंटे कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम? क्या Cyclone Fengal का पड़ेगा असर? जानिए यहां ताजा पूर्वानुमान

फेंगल तूफान के चलते दक्षिण के राज्यों में तेज बारिश होगी वही मध्य प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होगा। दिसंबर के अंत सप्ताह से लेकर जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
up Weather :

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हो रही बर्फबारी से मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में सर्द हवाएं तेज होंगी और ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फीली और बारिश होगी, जिसके असर से प्रदेश में तापमान तेजी से गिरेगा और ठंड व कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी। खास करके मालवा-निमाड़ क्षेत्र में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।दिसंबर के अंत सप्ताह से लेकर जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।इस दौरान शीत लहर चलने के साथ मालवांचल के कई जिलों में पाला पड़ने के आसार रहेंगे।

Madhya Pradesh मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम , बंगाल की खाड़ी में भी गहरा अवबाद का क्षेत्र और अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। गहरे अवदाब के क्षेत्र के तूफान फेंगल में बदलकर शनिवार सुबह पुड्डूचेरी के पास टकराने के आसार हैं।
  • इसका प्रदेश पर तो कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव होगा और रविवार से रात के तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है। हालांकि उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही , 2 दिन और ऐसा मौसम बना रहेगा।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।
  • भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में शुक्रवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ।
  • प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी से ठंडा मंडला शहर रहा, जहां रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • उमरिया में 7.4 डिग्री, नौगांव और राजगढ़ में 8 डिग्री, भोपाल में 8.2 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री।
  • मलाजखंड में 9.1 डिग्री, रीवा में 9.5 डिग्री और पचमढ़ी में 9.6 डिग्री दर्ज हुआ।
  • जबलपुर में 8.5 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और इंदौर में 12.2 डिग्री दर्ज हुआ।
  • इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान  सबसे कम 24.6 डिग्री, भोपाल में 24.9 डिग्री, ग्वालियर में 25.5 डिग्री, उज्जैन में 25.7 डिग्री और जबलपुर में 25.9 डिग्री दर्ज हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews