MP Weather : चक्रवाती हवाओं के घेरे का प्रभाव, छाए रहेंगे बादल, 15 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, 15 अगस्त के फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD अपडेट

UP Weather,

MP Weather Update Today : मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ पर गुजरात के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के घेरे का प्रभाव दिखाई दे रहा है, ऐसे में आज शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी समेत 15 जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।वही प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क यानी साफ रहेगा। फिलहाल 13-14 अगस्त तक कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है, हालांकि 14-15 अगस्त को नए सिस्टम के एक्टिव होते ही बारिश के अगले दौर के शुरू होने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  अगले 24 घंटे में कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है, लेकिन मालवा निमाड़ के जिलों में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी  हो सकती है। भोपाल में बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी भी हो सकती है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। ग्वालियर में मौसम खुला रहेगा। जबलपुर में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।उज्जैन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, तेज बारिश का अनुमान नहीं है। ट्रफ लाइन को सामान्य स्थिति में आने में चार दिन लगेंगे, ऐसे में 15 अगस्त के बाद ही वर्षा की संभावना है।2-3 तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, इसके बाद 14 अगस्त तक हल्की बारिश संभावना है।

चक्रवाती हवाओं का घेरा सक्रिय

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में चक्रवाती हवाओं का घेरा उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश व उत्तर पश्चिमी बिहार पर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। वहीं, एक मानसून द्रोणिका अमृतसर, नजीराबाद, हरदोई, दरभंगा, जलपाईगुड़ी होते हुए मिजोरम तक जा रही है। इसका असर उत्तर प्रदेश व बिहार तक ही सीमित रहेगा, हालांकि इसका हल्का असर प्रदेश में रीवा संभाग के सीधी, सिंगरौली, सतना, रीवा व शहडोल संभाग में उमरिया, शहडोल, अनुपपूर, जबलपुर संभाग में डिंडोरी व छिंदवाड़ा में दिखाई दे सकता है। बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इंदौर संभाग में शुक्रवार को आलीराजपुर, बड़वानी व बुरहानपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

1 जून से 11 अगस्त तक  बारिश का रिकॉर्ड

  1. दीर्घावधि औसत से 1% अधिक,पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 4% अधिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 2% कम
  2. प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर ।35 इंच से ज्यादा ।
  3. सिवनी-मंडला में 32 इंच से ज्यादा बारिश ।
  4. इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और रायसेन में 28 इंच से अधिक बारिश ।
  5. बालाघाट, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, बैतूल, भिंड, देवास, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में बारिश का आंकड़ा 24 इंच के पार ।
  6. सतना, अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और मुरैना में कम बारिश ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews